कार रिव्‍यूज

Hyundai Santro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, ग्राहकों के लिए है कार खरीदने का अच्छा मौक़ा

कंपनी हुंडई सैंट्रो पर डिस्काउंट ( Car Discount ) दे रही है और अगर आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौक़ा है। तो चलिए जानते हैं इस कार को खरीदने पर आपको कितना फायदा मिलेगा और इसकी खासियत क्या है।
2 min read
• •
Updated: 17 Feb 2020, 10:47 AM IST
Feature image

नई दिल्ली: Hyundai की पॉपुलर हैचबैक कार Hyundai Santro को देश में काफी पसंद किया जाता है। सैंट्रो एक छोटी फैमिली के लिए बेहतरीन कार है। इस कार में आसानी से 5 लोगों के बैठने का स्पेस होता है साथ ही इसकी कीमत भी बेहद ही कम है। अब कंपनी हुंडई सैंट्रो पर डिस्काउंट ( Car Discount ) दे रही है और अगर आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौक़ा है। तो चलिए जानते हैं इस कार को खरीदने पर आपको कितना फायदा मिलेगा और इसकी खासियत क्या है।

इंजन और पावर

इंजन और पावर की बात करें तो Hyundai Santro में 1.1 लीटर का 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगाया गया है जो कि 69 Ps की मैक्सिमम पावर और 10.1 kgm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। अगर बात करें इस कार के ट्रांसमिशन की तो ये कार 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है।

सेफ्टी फीचर्स

बात करें इस कार के सेफ्टी फीचर्स की तो ये कार इस तरह से तैयार की गई है कि किसी भी हादसे के दौरान कार की बॉडी को ज्यादा नुकसान नहीं होता है, इसके साथ ही कार के अंदर ( ABS ) एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी, रियर पार्किंग कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर, फ्रंट सीट बेल्ट प्रीटेंशनर, रियर डिफॉगर और स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक जैसे जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

जानें क्या है ऑफर

कीमत की बात करें तो Hyundai Santro की एक्स शोरूम कीमत 429,990 रुपये है। अगर बात करें ऑफर की तो हुंडई सेंट्रो के पेट्रोल वेरिएंट पर ग्राहकों को कुल मिलाकर 55,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है जिसमें कैश बेनिफिट्स के साथ कई और फायदे भी शामिल हैं। ऐसे में आप अगर ये कार खरीदने जा रहे हैं तो इन ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।

Published on: