कार रिव्‍यूज

महंगी और लग्जरी कारों को पछाड़ hyundai Venue बनी लोगों की पसंद, जानें इसके पीछे की वजह

hyundai Venue को लॉन्च हुए अभी कुछ ही महीने हुए हैं लेकिन ये कार लोगों की काफी पसंद आ रह ीह ैयही वजह है कि मंदी के बावजूद लोग इस कार को खरीदने से पीछे नहीं हट रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2019, 1:47 PM IST
hyundai_venue_new_pic.jpg

नई दिल्ली : ऑटोमोबाइल सेक्टर मंदी के दौर से गुजर रहा है । कंपनियों का स्टॉक प्लांट्स में तैयार पड़ा खरीदारों की राह देख रहा है लेकिन उसे खरीदने वाले नहीं है । और ये आलम सिर्फ कार या हैवी ड्यूटी व्हीकल्स नहीं बल्कि दुपहिया वाहनों की भी यही हालत है । लेकिन ऐसे वक्त में भी एक कार ऐसी है जिसे लोग बेधड़क खरीद रहे हैं।

Brezza और Ertiga से आगे निकली hyundai Venue-

हम बात कर रहे हैं Hyundai Venue की, अगस्त के महीने में इस कार की 9,342 वेन्यू बिकी और इसी के साथ यह लगातार दूसरे महीने देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली UV है। वेन्यू की बिक्री का आलम ये है कि मई में लॉन्च हुई इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ने बिक्री के मामले में Maruti Brezza और मारुति अर्टिगा जैसी पॉप्युलर गाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। ब्रेजा और अर्टिगा की बिक्री अगस्त में क्रमश: 7,109 यूनिट और 8,391 यूनिट रही। ये उस वक्त के आंकड़े हैं जब इन दोनों गाड़ियों की बिक्री में अगस्त में सुधार हुआ है जुलाई के महीने में इन कारों की बिक्री बुरी तरह से धराशाई हुई थी। दूसरी ओर वेन्यू की बात करें, तो लॉन्चिंग से लेकर अब तक इस कार की 36,005 यूनिट बिक चुकी हैं।

इस वजह से लोगों को पसंद आ रही है वेन्यू-

venue, हुंडई की पहली सब कॉम्पैक्ट एसयूवी है। आपको बता दें वेन्यू में पहली बार ब्लूइंक टेक्नोलॉजी का प्योग किया जाएगा। इस वजह से हुंडई वेन्यू देश की पहली कनेक्टेड कार बन गयी है। इस कार में 33 हाई-टेक फीचर्स होंगे।

hyundai venue में कंपनी ने शानदार फीचर्स के साथ पॉवरफुल इंजन दिया है लेकिन जो बात इस कार के फेवर में सबसे ज्यादा जा रही है वो इसकी कम कीमत है। वेन्यू अपने सेगमेंट की सभी कारों में सबसे सस्ती कार है। इतनी कम कीमत में ढेर सारे फीचर्स के साथ एक कॉम्पैक्ट एसयूवी कार का मिलना बहुत ही वाजिब जान पड़ता है।इसलिए हुंडई वेन्यू एसयूवी की बुकिंग भी लगातार बढ़ रही है।

इंजन ऑप्शन- हुंडई वेन्यू के साथ तीन इंजन विकल्प उपलब्ध हैं। नया 1.0-लीटर कप्पा टर्बो-जीडीआई पेट्रोल इंजन 120 पीएस और 172 एनएम का टार्क पैदा करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या इन-हाउस डेवलप्ड 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है।

Updated on:
19 Sep 2019, 1:47 PM IST
Published on: