कार रिव्‍यूज

इन फीचर्स की वजह से मार्केट में बजेगा maruti spresso का डंका, 30 तारीख को हो रही है लॉन्च

30 सितंबर को लॉन्च होगी मारुति एस प्रेसो क्विड से होगी टक्कर कम कीमत में मिलेगा एसयूवी का मजा
2 min read
• •
Updated: 27 Sep 2019, 2:54 PM IST
s_presso_steering.jpg

नई दिल्ली : Maruti S-Presso 30 सितंबर को लॉन्चिंग के लिए तैयार है । एंट्री लेवल कार होने के बावजूद कंपनी ने इसे एसयूवी की तर्ज पर डिजाइन किया है। मारुति एस-प्रेसो को कंपनी की एरीना डीलरशिप से बेचा जाएगा। इस कार के इंजन से लेकर तस्वीरें तक मार्केट में आ चुकी है इसीलिए आज हम आपको इस कार के बारे में कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिनकी वजह से ये कार मार्केट में अपना दबदबा बनाएगी । चलिए आपको बताते है इस कार की ऐसी ही कुछ दिलचस्प बातें।

10 से ज्यादा मिलेंगे सेफ्टी फीचर- सुरक्षा के लिहाज से मारुति एस-प्रेसो में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं।

ग्राउंड क्लीयरेंस- कंपनी इस कार को इस तरह से बना रही है ताकि ये हर तरह के रास्तों पर चल सके यानि सिर्फ शहर नहीं बल्कि गांव और पहाड़ों पर भी आसानी से चल सके और इसके लिए इसका ग्राउंड क्लीयरेंस काफी ज्यादा होगा।

ऊंचाई- गाड़ी की ऊंचाई काफी होगी ताकि लंबे लोगों को भी इस कार में बैठने में परेशानी न हो।

लुक और कीमत- हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि इस कार का डिजाइन suv जैसा होगा, यानि यह देखने में काफी अग्रेसिव और बोल्ड होगी। इसके अलावा इस कार की कीमत 4 - 5 लाख के आस-पास रहने की उम्मीद है। यानि कम पैसे में लग्जरी suv का मजा मिलेगा।

स्पेस- खबरों की मानें तो इस कार में स्पेस और फीचर्स दोनों का ध्यान रखा जा रहा है। सेंटर में स्पीडोमीटर के साथ डायनैमिक सेंटर कंसोल जैसे फीचर्स मिलेंगे।

इन कारों से है टक्कर- मारुति की इस छोटी एसयूवी की टक्कर Hyundai Santro, Tata Tiago और 1-लीटर पेट्रोल इंजन वाली रेनॉ क्विड से होगी ।

Updated on:
27 Sep 2019, 2:54 PM IST
Published on: