
नई दिल्ली: कई बारगी देखा जाता है कि बारिश या बाढ़ की वजह से गाड़ियां खराब हो जाती है और इस तरह की नैचुरल कैलामिटी में खराब गाड़ियों के लिए इंश्योरेंस कंपनियां क्लेम तक नहीं देती । इन समस्याओं से बचने के लिए इंजन प्रोटेक्टर एड-ऑन इंश्योरेंस लेना बेहतर विकल्प हो सकता है। क्योंकि ऐसा करने पर इंश्योरेंस कंपनियां इस तरह की समस्या आने पर मरम्मत का खर्च इंश्योरेंस कंपनी देगी।
इंजन में पानी आने से जुड़ा नुकसान बेसिक पॉलिसी में शामिल नहीं होता है. इसलिए, किसी भी तरह के वित्तीय नुकसान से बचने के लिए इंजन प्रोटेक्टर ऐड-ऑन इंश्योरेंस लेना चाहिए। ये ऐड ऑन एक्सीडेंट न होने के बावजूद भी अगर आपकी कार को किसी तरह का नुकसान होता है तो भी आपको क्लेम कती फैसिलिटी देती है।
आपको मालूम हो कि हाल के दिनों में बारिश और बाढ़ की समस्या से गाड़ियों के खराब होने के केसेज में काफी बढ़ोत्तरी हुई है । ऐसे में एक आम मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी अक्सर पानी के रिसाव के कारण खराब हुए इंजन की मरम्मत के लिए भुगतान करने से इनकार कर देती है। इस तरह के खर्चो के लिए वाहन को एक महत्वपूर्ण एड-ऑन कवर जैसे इंजन प्रोटेक्टर या फिर हाइड्रोस्टैटिक लॉक कवर लेने में समझदारी है।
दरअसल यह एड-ऑन इंजन और वाहन के भीतर इलेक्ट्रॉनिक सर्किट को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करता है। इस एड-ऑन कवर के साथ, अगर बाढ़ में गाड़ी के इंजन को किसी प्रकार का नुकसान होता है तो इस नुकसान के लिए इंश्योरेंस कंपनी क्लेम देती है। यह एड-ऑन टूट-फूट या प्लास्टिक/रबर, फाइबर, धातु और पेंट जैसे पार्ट को बदलने के कारण होने वाले नुकसान की लागत को कम करने में मदद करता है।
Updated on:
27 Sep 2019, 12:49 PM IST
Published on:
27 Sep 2019, 12:45 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.