ईको को भारत में काफी पसंद किया जाता है क्योंकि इसकी कीमत कम होने के साथ ही इसमें जबरदस्त स्पेस भी मिलता है।
नई दिल्ली: मारुति सुजुकी ( maruti suzuki ) ने अपनी पॉपुलर एमपीवी ( मल्टी पर्पज कार ) Maruti Suzuki EECO को BS6 इंजन के साथ लॉन्च कर दिया गया है। ईको को भारत में काफी पसंद किया जाता है क्योंकि इसकी कीमत कम होने के साथ ही इसमें जबरदस्त स्पेस भी मिलता है। ईको एक बेहतरीन फैमिली कार है साथ ही इसका इस्तेमाल कमर्शियल तौर पर भी किया जा सकता है। तो आज इस खबर में हम आपको Maruti Suzuki EECO BS6 की खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात करें तो इस कार में 1196 सीसी का 4-सिलेंडर वाला BS6 पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये इंजन 6000 आरपीएम पर 54 KW की मैक्सिमम पावर और 3000 आरपीएम पर 101 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
मारुति ईको का बीएस6 मॉडल 12 वेरियंट में उपलब्ध है। यह वैन 5-सीटर, 7-सीटर, कार्गो और ऐम्बुलेंस ऑप्शन में आती है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्राइवर एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर्स, ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर और हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
कीम Maruti Suzuki uzuki eeco price )
अगर कीमत की बात करें तो आप Maruti Suzuki Eeco BS6 को 4.64 लाख से 5.06 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं।