नई दिल्ली: अभी हाल ही में लॉन्च किए गए Honda Activa 6G BS6 और Activa 125 BS6 और Deo BS6 स्कूटर में खराबी ( Honda Scooters Defect ) आ गयी है। इस खराबी की वजह से कंपनी ने इन स्कूटर्स को रीकॉल किया है ( Honda Scooters Recall )। इन स्कूटर्स को कितनी संख्या रीकॉल किया गया है इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। जानकारी के मुताबिक़ जिन स्कूटर्स को रीकॉल किया गया है उनका प्रोडक्शन 14 फरवरी से 25 फरवरी 2020 के बीच हुआ है।