इस कार की पहली झलक ऑटो एक्सपो में दिखाई गई थी। जानकारी के मुताबिक इस कार के सेकेंड जेनरेशन मॉडल को चार वेरियंट्स E, EX, S, SX और SX(O) में उतारा जाएगा। इस एसयूवी में तीन इंजन और 10 कलर ऑप्शंस बायर्स को दिए जाएंगे। सेकेंड जेनरेशन हुंडई क्रेटा में 3 डी कैस्केडिंग ग्रिल, ट्रिपल एलईडी हेडलाइट्स के साथ बूमरैंग के आकार की डीआरएलएस, कंटूरेड टेलगेट, एलईडी टेललाइट्स जैसी बाहरी फीचर्स दिए जाएंगे हैं। इसके साथ ही एलईडी हाई माउंट स्टॉप लैंप, फ्रंट और रियर स्किड प्लेट, रूफ रेल्स, साइड सिल गार्निश और 17-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स को भी शामिल किया जाएगा।