देश में 53.7% वाहनों के एमिशन नॉर्म्स के बारे में सरकार अनजान है। जिन वाहनों के एमिशन नॉर्म्स की जानकारी सरकार को नहीं है अगर वो वाहन BS4 या फिर उससे पुराने हुए तो बढ़े हुए प्रदूषण स्तर को कम करने में कुछ ख़ास मदद नहीं मिल पाएगी। मौजूदा समय में 46.3% वाहनों के एमिशन नॉर्म्स के बारे में सरकार को पूरी जानकारी है। इन वाहनों में बीएस-1 नॉर्म्स के 1.7% वाहन, बीएस-2 नॉर्म्स के 8.5% वाहन, बीएस-3 नॉर्म्स के 12.3% वाहन, बीएस-4 नॉर्म्स के 23.7% वाहन, बीएस-5 और बीएस- 6 नॉर्म्स के महज 0.1% वाहन शामिल हैं। बचे हुए तक़रीबन 53.7% वाहनों के एमिशन नॉर्म्स के बारे में सरकार पूरी तरह से अनजान है। इसके बावजूद भी सरकार का दावा है कि BS6 नॉर्म्स लागू होने के बाद प्रदूषण के स्तर में 5 फीसदी की कमी आएगी।