इंजन और पावर की बात करें तो 2020 रेनॉ डस्टर में 1.5 लीटर, फोर-सिलेंडर BS6 इंजन दिया है जो 105 bhp की पावर और 142 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ दिया गया है। कंपनी ने BS6 इंजन के अलावा अपनी Duster के एक्सटीरियर और इंटीरियर में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि कंपनी ने इसे जुलाई महीने में फेसलिफ्ट वर्जन के साथ उतारा। इसमें कुछ अपग्रेड्स के साथ नई ग्रिल और इसपर नए प्रोजेक्टर हेडलैंप्स यूनिट के साथ DRLs और बड़े रियर बंपर के साथ LED टेललैंप्स दिए गए हैं।