कार रिव्‍यूज

10 साल में पहली बार दो दिन तक बंद रहेंगे Maruti के प्लांट

मंदी की मार झेल रहे ऑटो सेक्टर पर अब मंदी का असल साफ दिखने लगा है। कंपनियां इससे निपटने के लिए अलग-अलग तकह के कदम उठा रही है मारुति ने भी ऐसा ही कुछ किया है।
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2019, 4:00 PM IST
maruti-tata-honda-shut-down.jpg

नई दिल्ली: देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी Maruti को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सितंबर की 7 और 9 तारीख को कंपनी के मानेसर -गुरूग्राम प्लांट पर काम बंद रहेगा यानि एक भी कार का निर्माण नहीं होगा। इसे मंदी के असर के तौर पर देखा जा रहा है। आपको बता दें कि 10 सालों में ये पहली बार हुआ है जब दोनों प्लांट में कारें बनाने का काम नहीं होगा। मारुति ने इन दो दिनों को नो प्रोडक्शन डे मनाने का फैसला किया है। मारुति की बिक्री में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है।

मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री अगस्त महीने में 32.7 फीसद घटकर 1,06,413 वाहन रह गई। वहीं अगस्त 2018 में कंपनी की बिक्री 1,58,189 इकाई रही थी। कंपनी ने कुछ दिन पहले जारी बयान में कहा था कि अगस्त में उसकी घरेलू बाजार में बिक्री 34.3 फीसद घटकर 97,061 इकाई रह गई, जो अगस्त, 2018 में 1,47,700 इकाई थी।

आपको बता दें कि मानेसर प्लांट को पहले भी बंद किया जा चुका है। इस प्लांट की सालाना क्षमता 7,50,000 यूनिट्स की है, वहीं यहां पर अर्टिगा, वैगन-आर, स्विफ्ट, डिजायर और बलेनो कारों का निर्माण किया जाता है।

सभी कंपनियां कर रही हैं प्रोडक्शन में कटौती-

देश की टॉप 10 ऑटो कंपनियों में से 7 अपने प्लांट बंद करने का फैसला कर चुकी हैं। मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पहले मई और जून के बीच भी प्लांट बंद किया था। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा था कि आने वाली तिमाही में वह 13 दिनों तक सभी प्लांट में उत्पादन ठप रखेगी।

Updated on:
4 Sep 2019, 4:00 PM IST
Published on: