
नई दिल्ली: आजकल लोग पेट्रोल-डीजल का अल्टरनेट फ्यूल ढूंढ रहे हैं और यही वजह है कि लोग सीएनजी और इलेक्ट्रिक कारों के इस्तेमाल पर जोर दे रहे हैं। लेकिन अभी भी एक वर्ग ऐसा है जो कारों के मामले में कंवेशनल फ्यूल वाली कारों को ही प्रथम वरीयता देता है। इसीलिए आज हम आपको सीएनजी कार चलाने के फायदों के बारे में बताएंगे ताकि आप भी अपने फायदे के हिसाब से सही कार चुन सकें
पैसों की बचत- सीएनजी कारों का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि ये कारें बेहद किफायती होती है । इनका माइलेज पेट्रोल-डीजल कारों से काफी ज्यादा होता है। यही वजह है कि लोग सीएनजी कारों को ज्यादा पसंद करते हैं।
प्रदूषण से बचाव- पेट्रोल और डीजल कारों खासतौर पर डीजल कारों से प्रदूषण फैलता है। लेकिन अगर आप सीएनजी से चलने वाले वाहन चलाते हैं तो इससे प्रदूषण कम होता है। सीएनजी से कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) और जल वाष्प पैदा होती है, जिससे सीएनजी हानिकारक कार्बन मोनोऑक्साइड (सीओ) उत्सर्जन को काफी कम करता है और नाइट्रोजन ऑक्साइड (एनओएक्स) उत्सर्जन को भी काफी कम करता है।
प्रचुर मात्रा में है सीएनजी-
जहां पेट्रोल और डीजल के खत्म होने का खतरा लगाता है वही सीएनजी भरपूर मात्रा में मौजूद है। आपको मालूम हो कि भारत में प्राकृतिक गैस का कुल स्थानीय भंडार मौजूदा मांग पर सप्लाई के 27 सालों तक है।
Updated on:
4 Sep 2019, 3:31 PM IST
Published on:
4 Sep 2019, 3:16 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.