आंगनबाडी केन्द्रों में रेडी टू इट फूड बेचने का खुलासा

गोइलकेरा के प्रशिक्षण भवन में पंचायत समिति की मासिक बैठक प्रमुख मुन्नी चाकी की अध्यक्षता मे हुई।

less than 1 minute read
Jul 31, 2015
durg ready to eat
durg ready to eat
चायबासा। जिले में बीते दिन गोइलकेरा के प्रशिक्षण भवन में पंचायत समिति की मासिक बैठक प्रमुख मुन्नी चाकी की अध्यक्षता मे हुई। इसमें बारा पंचायत की सदस्य गुड्डी लकडा ने आंगनबाडी केन्द्रों में बांटी जाने वाली रेडी टू इट फूड बेचे जाने का खुलासा किया। अधिकारियों को बताया कि आंगनबाडी सेविका व सहायिका द्वारा रेडी टू इट फूड के पैकेट पशुपालकों को बेच देती हैं। जिसे पशुपालक गाय भैंस को चारे के रूप में खिलाने के लिए प्रयोग करते हैं।

मामले में बीडीओ ने पर्यवेक्षिका लता मुखी को जांच करने के निर्देश दिया। वहीं बिला पंचायत की मुखिया कुजरी केराई ने झीलरूवां गांव में आंगनबाडी केन्द्र के हमेशा बंद रहने व स्वास्थ्य उपकेन्द्र से एएनएम के गायब रहने का मामला उठाया।
Published on:
31 Jul 2015 03:45 pm