चंदौली

अखिलेश यादव का दिवाना है यह छात्र, जन्मदिन पर किया सबसेे अलग ऐसा काम, लोगों ने सिर आंखों पर बिठा लिया

अखिलेश यादव का दिवाना है यह छात्र, जन्मदिन पर किया सबसेे अलग काम, लोगों ने सिर आंखों पर बिठा लिया
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2018, 1:14 PM IST
akhilesh yadav fan do unique work for poor farmers on ex cm birthday
अखिलेश यादव का दिवाना है यह छात्र, जन्मदिन पर किया सबसेे अलग ऐसा काम, लोगों ने सिर आंखों पर बिठा लिया

चंदौली. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 01 जुलाई को जन्म दिन था। पूरे यूपी में सपाइयों ने अपने अपने अंदाज और तरीके से अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। लेकिन आपको मिलवाते हैं अखिलेश यादव के एक ऐसे दीवाने से। जिसने ना तो केक कटा और ना ही मिठाइयां बाटी फिर भी अखिलेश यादव के जन्मदिन पर इस दीवाने ने कुछ ऐसा कर दिया कि, पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया और लोगों ने उसे अपने सिर आंखों पर बिठा लिया।

चहनिया ब्लॉक के सितपोखरी निवासी सपा छात्र नेता विपिन यादव बिक्कू एवं उनके बड़े भाई कैलाश यादव ने लगभग 30 गरीब किसानों के खेत मे ट्रैक्टर द्वारा निशुल्क जुताई कर अलग ढंग से सपा सुप्रीमो का जन्मदिन मनाया। उनका कहना है कि, अखिलेश यादव के मन में सदा गरीबों किसानों एवं गरीबों की चिंता बनी रहती है। उन्होंने बताया कि, पिछले साल भी हम लोगों ने बच्चों में निशुल्क पाठ्य सामग्री बाट कर पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया था। कैलाश यादव का कहना है कि, अखिलेश के दीवाने कुंतल भर घी जलाने से बेहतर दलित बस्तियों में जा के बच्चों में पाठ्य सामग्री वितरण करते तो अखिलेश यादव का जन्मोत्सव सार्थक साबित होता व जो बच्चे स्कूल के चौखट से दूर है वो स्कूल जाने व पढ़ने के लिए प्रेरित भी होते।

इस बार दोनों भाइयों ने अखिलेश यादव के जन्म दिन पर उन्हें ऐसा तोहफा देने की ठानी थी। जो सबसे अलग और अनोखा हो और दोनों भाइयों ने अपने क्षेत्र के 30 गरीब किसानों का खेत अपने ट्रैक्टर से निशुल्क जुताई कर अखिलेश यादव का जन्म दिन मनाया। जिन किसानों का खेत जुताई हुई उनके ख़ुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने दोनों भाइयों को जी भर के दुआएं दीं। साथ ही उनहें सिर आखों पर बिठा लिया। चारों तरफ इनके काम की चर्चा हो रही है।

input संतोष जायसवाल

Published on:
Also Read
View All
कार के गियर बॉक्स के नीचे बनाया ‘तहखाना’, चंदौली पुलिस ने 2 को पकड़ा, 3.92 करोड़ का सोना बरामद

महानंदा एक्सप्रेस में पेंट्री कर्मियों की दबंगई, डीडीयू जंक्शन पर वेंडर को बंधक बनाकर पीटा, फेंका गर्म तेल

चंदौली पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को बिहार से दबोचा, अपहरण के मामले में कोर्ट ने भगोड़ा किया था घोषित, 11 साल से था फरार

चंदौली में आधी रात सड़क पर मची चीख-पुकार, बेकाबू कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

किराए के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद, बेहोशी की हालत में मिल पति, प्रेम विवाह के बाद चंदौली में बनाया था नया ठिकाना