6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महानंदा एक्सप्रेस में पेंट्री कर्मियों की दबंगई, डीडीयू जंक्शन पर वेंडर को बंधक बनाकर पीटा, फेंका गर्म तेल

Mahananda Express Schedule on DDU: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (पीडीडीयू) पर शनिवार रात डाउन महानंदा एक्सप्रेस में पेंट्री कर्मियों की कथित तौर पर दबंगई किए जाने का मामला सामने आया है...
2 min read
Google source verification
Pddu junction news

AI image (Gemini)

Chandauli News: चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (पीडीडीयू) पर शनिवार रात डाउन महानंदा एक्सप्रेस में पेंट्री कर्मियों की कथित तौर पर दबंगई किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपों के मुताबिक, यात्रियों को फास्ट फूड उपलब्ध कराने वाले वेंडर किशन चौहान को पेंट्रीकार के कर्मियों ने ट्रेन के शौचालय में बंद करके उसकी पिटाई की। सूचना मिलने के बाद वेंडर को छुड़ाने के लिए कई साथी पहुंचे, जिनसे पेंट्री कर्मियों ने मारपीट की है। आरोप है कि इसी दौरान वेंडर विनोद पर गर्म तेल फेंक दिया गया, जिससे वह झुलस गया।

प्लेटफॉर्म संख्या एक पर खड़ी थी ट्रेन

जानकारी के मुताबिक, महानंदा एक्सप्रेस शनिवार की रात 9 बजे के आसपास डीडीयू जंक्शन पर पहुंची थी। इसी दौरान वेंडर किशन चौहान ट्रेन में यात्रियों को फास्ट फूड उपलब्ध कराने के लिए चढ़ा, जिसके बाद पेंट्री कर्मियों से उसकी बहस हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और पेंट्री कार के कई कर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। दरअसल, प्लेटफार्म संख्या दो पर यात्रियों की सुविधा के लिए फास्ट फूड का स्टाल संचालित किया जाता है। काली महल के रहने वाले किशन चौहान वहां वेंडर का काम करते हैं।

आरोप है कि जैसे ही महानंदा एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची, यात्रियों से आर्डर लेने के लिए वेंडर किशन ट्रेन में चढ़ गए। इसी दौरान पेंट्री कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करने के बाद उसे शौचालय में बंद कर दिया। इस दौरान किशन ने मोबाइल से अपने साथियों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद सूचना मिलते ही सुभाष नगर के रहने वाले विनोद यादव अपने साथी वेंडर के साथ ट्रेन में पहुंचे। वहीं, किशन को शौचालय से बाहर निकालने के लिए पेंट्री कर्मियों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर कर्मियों ने विनोद पर गर्म तेल फेंक दिया, जिससे विनोद झुलस गए। घटना के दौरान फास्ट फूड संचालक के साथ भी हाथापाई किए जाने का आरोप लगा है।

पीड़ित पक्ष ने दी तहरीर

ट्रेन में इस तरह की घटना की जानकारी होते ही प्लेटफार्म पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। मौके पर कई यात्रियों की भीड़ जुट गई। वहीं, सूचना के बाद पहुंचे जीआरपी के जवानों ने स्थिति को संभाला। जीआरपी ने पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर प्राप्त कर ली है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी होने के बाद पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया की पेंट्री कर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

चंदौली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग