चंदौली

डीडीयू स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 6 नाबालिग बच्चों को तस्कर के चंगुल से छुड़ाया, ₹18 हजार प्रतिमाह दिलाने का दिया था झांसा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) पर आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 नाबालिक बच्चों को तस्कर के चंगुल से छुड़ाया है। आरोप है कि तस्कर इन्हें अपने साथ लेकर वड़ोदरा जा रहा था और वहां 18 हजार रुपए प्रति माह पर नौकरी करवाए जाने की बात बच्चों के परिजनों को कही गई थी....
less than 1 minute read
Mar 17, 2026
Feature image
Pc- DDU RPF

चंदौली: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) पर आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 नाबालिक बच्चों को तस्कर के चंगुल से छुड़ाया है। आरोप है कि तस्कर इन्हें अपने साथ लेकर वड़ोदरा जा रहा था और वहां 18 हजार रुपए प्रति माह पर नौकरी करवाए जाने की बात बच्चों के परिजनों को कही गई थी। आरपीएफ की इस कार्रवाई में बचपन बचाओ आंदोलन की टीम भी शामिल रही।

जनरल बोगी से बरामद हुए बच्चे

जानकारी के मुताबिक, आरपीएफ और बचपन बचाओ आंदोलन के सहयोग से ट्रेन संख्या 22948 अप भागलपुर सूरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस सोमवार रात प्लेटफार्म संख्या 7 पर पहुंची। इस दौरान टीम ने ट्रेन की जनरल बोगी की जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा, जिसका नाम दिनेश मंडल है। दिनेश अपने साथ 6 बच्चों को लेकर सूरत जा रहा था। टीम की पूछताछ में दिनेश संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिसके बाद उन्हें ट्रेन से नीचे उतार लिया गया और पूछताछ की गई।

वडोदरा ले जाने का था प्लान

पूछताछ और काउंसलिंग में पता चला कि बच्चे झारखंड के गोड्डा जिले के रहने वाले हैं आरोपी उन्हें और उनके परिजनों को पैसे का लालच देकर गोड्डा से भागलपुर लाया था और फिर सूरत के रास्ते वडोदरा ले जा रहा था। तस्कर ने बताया कि बच्चों को सोलर प्लांट में रोज 12 घंटे काम करवाने और उसके बदले 18 हजार रुपए प्रतिमाह देने का झांसा दिया गया था।

चाइल्ड हेल्प डेस्क को सौंपे गए बच्चे

बाल तस्करी से मामला जुड़ा होने के कारण आरपीफ ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सभी बच्चों को रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क को सौंप दिया गया है और आरोपी तस्कर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Updated on:
17 Mar 2026 12:53 pm
Published on:
17 Mar 2026 12:53 pm
Also Read
View All
महानंदा एक्सप्रेस में पेंट्री कर्मियों की दबंगई, डीडीयू जंक्शन पर वेंडर को बंधक बनाकर पीटा, फेंका गर्म तेल

चंदौली पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को बिहार से दबोचा, अपहरण के मामले में कोर्ट ने भगोड़ा किया था घोषित, 11 साल से था फरार

चंदौली में आधी रात सड़क पर मची चीख-पुकार, बेकाबू कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

किराए के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद, बेहोशी की हालत में मिल पति, प्रेम विवाह के बाद चंदौली में बनाया था नया ठिकाना

Ganga Hilsa Fish: गंगा में 30 साल बाद लौटी हिलसा, बाजार में 2800 रुपये किलो तक भाव, चंदौली में मिलना क्यों है बड़ी खुशखबरी?