
गोलीबारी में घायल युवक
चंदौली: कंदवा थाना क्षेत्र के एक गांव में फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के कारण एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर फायरिंग किया कर दी। इस घटना में पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है और गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वहीं, पुलिस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना तेल्हारा गांव में हुई है। बताया जा रहा है कि यहां जमीनी विवाद में रामसूरत राम के परिवार द्वारा गोली चलाए जाने का आरोप लगा है। गोलीबारी की इस घटना में कुद्दन के परिवार के पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। वहीं, घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। रविवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। फायरिंग की इस घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि दलित बस्ती में रहने वाले रामसूरत और कुद्दन के परिवार में काफी लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में पुलिस से भी शिकायत की गई थी। हालांकि, रविवार की सुबह एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पहले लाठी डंडों की बौछार की गई। वहीं, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर असलहे से फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि फायरिंग की इस घटना में पांच लोगों को गोली लग गई, जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोलीबारी की घटना की सूचना के बाद कंदवा थाना समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और गांव में फिलहाल तनाव का माहौल बना हुआ है। इस दौरान पुलिस हालत को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। घटना की जानकारी होने के बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
Updated on:
19 Apr 2026 10:00 am
Published on:
19 Apr 2026 09:55 am
बड़ी खबरें
View Allचंदौली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
