
हादसे के बाद चक्काजाम, pc-patrika
चंदौली: बबुरी थाना क्षेत्र के बिठवल कला गांव के पास एक दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय नरेंद्र कुमार झांकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया, जब वह साइकिल से भटौली स्थित अपने घर जा रहे थे। बताया जा रहा कि नरेंद्र कुमार झा पास में ही स्थित काली मंदिर के पुजारी थे। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक नरेंद्र कुमार झा चकिया स्थित काली मंदिर के पुजारी थे और अपने आवास से भटौली गांव जा रहे थे, इसी दौरान निर्माण कार्य में लगे एक डंपर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेत में खड़ी गेहूं की फसल को काटने के लिए वह भटौली गांव जा रहे थे।
इस हादसे के बाद पुजारी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि इससे पहले 2004 में उनके बड़े बेटे सुधीर कुमार झा की नक्सली बम विस्फोट में मौत हो गई थी। वह पीएससी के जवान थे। जबकि उनके छोटे बेटे सुधीर कुमार झा की भी 2024 में सुल्तानपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। अब पुजारी की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि उनके परिवार में एक बीमार बहू और दो नाबालिक पोते हर्ष और रुद्र ही बचे हैं, जिनके सामने अब संकट खड़ा हो गया है।
दुर्घटना के बाद भाग रहे डंपर चालक को ग्रामीणों ने रोक लिया। वहीं भगाने के दौरान चालक को भी पकड़ लिया है। सूचना मिलने के बाद बबुरी, चकिया मुगलसराय और अलीनगर थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुगलसराय-चकिया मार्ग को दोनों तरफ से जाम कर दिया जिसके बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार हो गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क के निर्माण कार्य में लगे डंपर चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं और इसके कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि इस बात की जानकारी होते हुए भी प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल पर स्थिति को संभालने में जुटी हुई है। वहीं, ग्रामीण जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं।
Published on:
13 Apr 2026 01:41 pm
बड़ी खबरें
View Allचंदौली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
