
बकरा बना चर्चा का केंद्र, pc-patrika
160 kg Goat Center Of Attraction in Chandauli: बकरीद को लेकर मुगलसराय में बकरा मंडी सजी हुई है, लेकिन इस बकरा मंडी में पहुंचा एक बकरा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इस बकरे का वजन 160 किलो है, जबकि यह 6 फीट लंबा है। बकरा मलिक ने बताया कि इस बकरे के ऊपर प्रति महीने खाने-पीने की चीजों को मिलाकर 5 हजार रुपए का खर्च आता है। जिले के अलग-अलग कोनों से लोग इस बकरे को देखने के लिए मंडी में पहुंच रहे हैं।
चंदौली के मुगलसराय स्थित बकरा मंडी में बकरीद पर कुर्बानी देने के लिए पहुंच एक बकरा चर्चा का विषय बना हुआ है। 160 किलो वजनी इस बकरे को देखने के लिए लोग दूर दराज से पहुंच रहे हैं और बकरे के साथ फोटो और सेल्फी भी खिंचवा रहे हैं। बकरे के मालिक जैद अहमद ने बताया कि यह बकरा उनका ही है और उन्होंने ही इसे पाल पोस कर बड़ा किया है। उन्होंने बताया कि उनके एक दोस्त का फार्म हाउस है और वहीं पर इस बकरे का पालन पोषण किया जाता था।
जैद ने बताया कि इस बकरे की उम्र 11 महीने है और जब इसे खरीदा गया था तो इसका वजन 100 किलो के आसपास था, लेकिन इसकी बेहतर देखभाल की गई और अब इस बकरे का वजन 60 किलो बढ़कर 160 किलो हो गया है। उन्होंने बताया कि बकरे का खान-पान और पालन पोषण अलग तरीके से किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसी वजह से इस बकरे का मासिक मेंटेनेंस खर्च 5 हजार रुपए आता है।
जैद ने बताया कि बकरे को पौष्टिक आहार दिया जाता है, जिसमें हरी घास, चना, चोकर इत्यादि शामिल है। इसी वजह से इसका वजन तेजी से बढ़ा। उन्होंने बताया कि यह बकरा 11 महीने का है और अब तक इसके ऊपर 5 हजार रुपए प्रति माह की लागत से 55 हजार रुपए खर्च हो चुके हैं। जैद ने बताया कि वह मुगलसराय के ही रहने वाले हैं, लेकिन बकरे को किसी दूसरे शहर में रखकर पाला गया है।
फिलहाल, बकरीद के मौके पर कुर्बानी देने के लिए लाया गया यह बकरा लोगों के बीच कौतूहल का कारण बना हुआ है। वजन और कद काठी में बड़ा होने के कारण लोगों के बीच या लोकप्रिय बना हुआ है। बच्चे हो या बड़े इस बकरे को देखने के लिए दूर दराज से मुगलसराय की इस मंडी में पहुंच रहे हैं और इसे देखने आने वालों की भीड़ लगातार बनी हुई है।
Published on:
27 May 2026 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allचंदौली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
