10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार से शव लेकर वाराणसी आ रही मैजिक चंदौली में ट्रक से टकराई, 17 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर

Chandauli news : चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 19 पर एक ट्रक से एक मैजिक टकरा गई, जिसमें बिहार के भभुआ जिले के रहने वाले 17 लोग घायल हुए हैं।

2 min read
Google source verification
Sikar to Rewari Accident

photo patrika

चंदौली: अलीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां बिहार से अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी आ रहे लोगों की मैजिक एक ट्रक से टकरा गई, जिसके कारण हादसे में 17 लोग घायल हुए हैं। वहीं, इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

नेशनल हाईवे 19 पर हुई दुर्घटना

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 19 पर एक ट्रक से एक मैजिक टकरा गई, जिसमें बिहार के भभुआ जिले के रहने वाले 17 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सभी अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी आ रहे थे। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई और मैजिक हाईवे पर ट्रक से टकरा गई। यह घटना भिखारीपुर गांव के समीप की बताई जा रही है।

नेशनल हाईवे की हेल्पलाइन टीम ने की मदद

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि सोमवार की देर रात 2 बजे के आसपास यह दुर्घटना हुई और ट्रक से टकराने के बाद मैजिक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना के बाद मौके पर नेशनल हाईवे की हेल्पलाइन टीम पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि अंधेरा होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में दिक्कत आ रही थी। हालांकि, हाईवे पर मौजूद राहत और बचाव दल ने तेजी दिखाते हुए सभी को अस्पताल भिजवाया।

घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मैजिक को सड़क के किनारे करके रास्ता खुलवाया। वहीं, सभी घायलों का कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल में इलाज शुरू किया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं, बाकी लोगों का इलाज जिला अस्पताल में ही चल रहा है।

पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

पुलिस ने बताया है कि प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि चालक को झपकी आ गई और वह मौजिक से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद मैजिक ट्रक से टकरा गई। फिलहाल, पुलिस ट्रक और मैजिक दोनों को कब्जे में लेकर ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है। वहीं, घायलों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। जिस शव का अंतिम संस्कार किया जाना था उस शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

चंदौली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग