8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्ज और ब्याज का पैसा ना लौटना पड़े इसलिए की मुनीब की हत्या, चंदौली पुलिस ने किया लंगड़ा, बिहार का शूटर अरेस्ट

Chandauli Crime news: चंदौली पुलिस ने शनिवार की भरी दोपहर पटपरा गांव के पास गोली मारकर मुनीब की हत्या किए जाने के मामले में आरोपी शूटर को गिरफ्तार किया है..

2 min read
Google source verification
Encounter in chandauli

मुठभेड़ में घायल बदमाश, Pc-Patrika

Encounter in Chandauli: चंदौली पुलिस ने शनिवार की भरी दोपहर पटपरा गांव के पास गोली मारकर मुनीब की हत्या किए जाने के मामले में आरोपी शूटर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की पिस्टल बरामदगी के दौरान शूटर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों दोनों पैरों में गोली लगी है। वहीं, घायल बदमाश को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया शूटर बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला है और कांट्रेक्ट किलिंग के तहत उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

बिहार से पकड़ा गया शूटर

चंदौली पुलिस ने रविवार की देर शाम मुनीब हत्याकांड के मामले में आरोपी शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सूरज उर्फ राजेश यादव बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला है और उसे मुनीब मनोज कुमार की हत्या करने की सुपारी दी गई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी लोको पायलट है, जिसने सूरज को मनोज की हत्या करने की सुपारी दी थी। पुलिस ने बताया है कि आरोपी लोको पायलट ने मुनीम से कुछ पैसे ब्याज पर लिए थे और ब्याज और कर्ज की राशि ना लौटानी पड़े इसलिए इस हत्या को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मनोज चंधासी के एक धर्म कांटा पर मुनीब के पद पर कार्यरत थे और शनिवार की दोपहर साइकिल से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की तो मामला बिहार से जुड़ा पाया गया। इसके बाद पुलिस ने सूरज को भोजपुरी से गिरफ्तार किया। वहीं रविवार के देर शाम पिस्टल बरामदगी के दौरान आरोपी ने झाड़ियों में छिपाकर लोडेड पिस्टल से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी सूरज के दोनों पैरों में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस को मिला आरोपियों का सुराग

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया है कि आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां और आरोपियों के नाम पुलिस को बताएं हैं। उन्होंने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी के बारे में भी शूटर ने जानकारी दी है। इसके साथ ही उसके एक अन्य साथी को भी पकड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जल्द ही सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

बड़ी खबरें

View All

चंदौली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग