
AI image (Chatgpt)
चंदौली: जिले में रहस्यमई ढंग से बच्चों के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लापता हुए तीन बच्चे एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं और अपने घर के पास ही स्थित एक स्कूल में सोमवार को पढ़ाई करने गए थे, लेकिन देर शाम तक में नहीं लौटे। परिजनों ने बताया कि बच्चों की खोजबीन की गई, लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चल सका। इसके बाद मंगलवार की सुबह पुलिस से इसकी शिकायत की गई है।
सगे भाई के बच्चे लापता
जानकारी के मुताबिक, मुगलसराय कोतवाली थाना अंतर्गत सर्कस रोड नई बस्ती के रहने वाले नवाब और आबिद के बच्चे रहस्यमई ढंग से लापता हो गए हैं। नवाब और आबिद सगे भाई बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि नवाब की 13 वर्षीय पुत्री लापता हो गई है, जबकि आबिद की 5 साल की पुत्री और 7 साल का पुत्र लापता हो गया है। परिवार के लोगों ने बताया कि सोमवार की सुबह तीनों ही स्कूल के लिए घर से निकले थे। स्कूल की छुट्टी 12:30 बजे हो जाती है, लेकिन देर शाम तक वे घर नहीं लौटे।
स्कूल से घर नहीं लौटे बच्चे
परिजनों ने बताया कि बच्चों के घर नहीं लौटने के बाद उनकी तलाश की गई। स्कूल में भी जाकर पता किया गया तो कोई जानकारी नहीं मिल पाई। वहीं, देर शाम तक सभी रिश्तेदारों को फोन करके बच्चों के बारे में पता लगाया गया, लेकिन रिश्तेदारों के घर भी बच्चे नहीं गए थे और रिश्तेदारों को भी कुछ पता नहीं था। देर रात तक बच्चों की खोजबीन किए जाने के बाद मंगलवार की सुबह मुगलसराय कोतवाली पुलिस को मामले में तहरीर सौंप गई है।
जांच में जुटी पुलिस
परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मुगलसराय कोतवाली पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित परिवार के घर से लेकर स्कूल तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई जा रही है। इसके साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को स्कूल में अंबेडकर जयंती के कारण अवकाश है, फिर भी स्कूल के शिक्षकों को फोन करके बच्चों के बारे में जानकारी ली जाएगी। जल्द ही बच्चों को बरामद कर लिया जाएगा।
Updated on:
14 Apr 2026 10:08 am
Published on:
14 Apr 2026 10:06 am
बड़ी खबरें
View Allचंदौली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
