8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंदौली में नन्दोई के प्यार में कातिल बनी पत्नी, गला घोंटकर की हत्या फिर ऐसे छिपाया सच

बबुरी थाना क्षेत्र में हत्या की वारदात का एक सनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक महिला ने अपने नन्दोई के प्यार में अपने ही पति की हत्या कर दी और इस हत्या को आत्महत्या में बदलने के लिए पति को फांसी के फंदे से लटका दिया...

2 min read
Google source verification

पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी

चंदौली: बबुरी थाना क्षेत्र में हत्या की वारदात का एक सनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक महिला ने अपने नन्दोई के प्यार में अपने ही पति की हत्या कर दी और इस हत्या को आत्महत्या में बदलने के लिए पति को फांसी के फंदे से लटका दिया और रोने पीटने लगी। इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, बडउर खुरहूजा के रहने वाले राजवंश का शव 28 फरवरी को पंखे के सहारे झूलता हुआ पाया गया था। इस मामले में मृतक के भाई ने तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई। मुखबिर और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित ढंग से हत्या करने का मामला पाया। इसके बाद मृतक की पत्नी रामदुलारी को हिरासत में लेकर पछता शुरू की गई।

पुलिस की पूछताछ में टूट गई पत्नी और बताया सच

रामदुलारी ने कड़ाई से की गई पूछताछ में उसने बताया कि उसका उसके नंदोई रामजनम से पिछले 8 वर्षों से प्रेम संबंध है। घटना वाली रात उसका नन्दोई उसके घर पहुंचा था और उसी दिन खाना खाने के बाद उसके पति और नन्दोई के बीच कहांसुनी हो गई। इसके बाद नन्दोई घर लौट गया।

रामदुलारी ने बताया कि देर रात उसका नन्दोई रामजनम वापस लौटा और इस दौरान दोनों के बीच संबंध बने। रामदुलारी ने बताया कि इस दौरान उसके पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान उसने और उसके नन्दोई ने गला घोट कर पति राजवंश की हत्या कर दी। आरोपी पत्नी ने बताया कि इसके बाद दोनों ने मिलकर राजवंश के शव को पंखे के सहारे लटका दिया, जिससे यह आत्महत्या प्रतीत हो।

मृतक के भाई ने दी तहरीर

आरोपी पत्नी ने बताया कि सुबह होते ही वह घर के अंदर पहुंची और चीखने चिल्लाने लगी। इस दौरान घर के अन्य सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस भी इस मामले में जांच पड़ताल में जुटी थी। इसी दौरान रामजनम के भाई ने पुलिस को उसके भाई की हत्या किए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया और पुलिस ने इस मामले में उसकी पत्नी और नन्दोई को गिरफ्तार कर लिया है।