
AI image (Chatgpt)
चंदौली: जिले के मुगलसराय कोतवाली इलाके में गुरुवार की देर रात व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना के बाद पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद अलीनगर और मुगलसराय की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही और करीब 20 घंटे तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। हालांकि, गुरुवार की देर शाम मुगलसराय पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, रिंग रोड पर कुरहना अंडरपास के समीप मिर्जापुर के व्यापारी रविंद्र और रोहित से चापड़ दिखाकर 45 हजार रुपए लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यापारी अपने चार पहिया वाहन से गोरखपुर से धान का बीज बेचकर घर वापस लौट रहे थे। वहीं, बुधवार की देर रात 1:30 बजे अंडरपास के समीप गाड़ी रोककर नीचे उतरे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश पीछे से पहुंचे और उन्हें चापड़ दिखाकर धमकाने लगे।
व्यापारी जब तक कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने उनके पास मौजूद करीब 45 हजार रुपए छीन लिए और तेजी से भाग निकले। अपने साथ हुई लूट की घटना के बाद दोनों व्यापारी ने डायल 112 को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर मुगलसराय और अलीनगर पुलिस पहुंची। दोनों थानों की पुलिस के बीच सीमा विवाद के कारण असमंजस की स्थिति बनी रही। हालांकि, 20 घंटे के बाद मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की देर रात मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना भी किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं और आरोपी नहीं पकड़े गए हैं। पुलिस ने बताया है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
स्थानीय लोगों की मानें तो रात के समय रिंग रोड सुनसान हो जाता है और पुलिस की गस्त भी कम रहती है। लोगों ने मांग की है की सुरक्षा के मद्देनजर और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस टीम को रिंग रोड पर गश्ती बढ़ानी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।
Updated on:
03 Apr 2026 09:57 am
Published on:
03 Apr 2026 09:56 am
बड़ी खबरें
View Allचंदौली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
