21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईद की खुशियां मातम में बदलीं, लतीफशाह बंधा में नहाने गए युवक समेत दो लोग डूबे

चकिया थाना क्षेत्र के लतीफशाह बियर बंधा पर नहाने गए एक युवक व एक किशोर गहरे पानी में डूब गए। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया...

2 min read
Google source verification

Pc-social media

चंदौली: इस साल ईद की खुशियां दो मुस्लिम परिवारों के लिए मातम में बदल गई हैं। चकिया थाना क्षेत्र के लतीफशाह बियर बंधा पर नहाने गए एक युवक व एक किशोर गहरे पानी में डूब गए। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना के बाद मौके पर पुलिस, एसडीआरएफ व गोताखोरों की टीम पहुंची। इस दौरान एक युवक का शव निकाल लिया गया है जबकि ऐक किशोर की तलाश की जा रही है।

पिकनिक मानाने गए थे लतीफशाह

जानकारी के मुताबिक, सकलडीहा थाना क्षेत्र के अल्लाऊगली गांव के रहने वाले कमालुद्दीन का बेटा समीर (20) और शाबिर अली का पुत्र ऐकलाख (16) ईद के दिन पिकनिक मनाने लतीफशाह बंधा पर गए हुए थे। इस दौरान दोनों पानी में नहाने लगे। गहरे पानी में जाने के कारण दोनों बंधा में ही डूब गए।

मौके पर पहुंची गोताखोरों की टीम

घटना की जानकारी होने के बाद उसके साथ गए अन्य लोगों ने शोर शराबा मचाना शुरू किया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची चकिया पुलिस ने एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से गहरे पानी में दोनों की तलाश शुरू कर दी। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद समीर का शव पानी से बाहर निकल गया। वहीं, ऐकलाख का अभी पता नहीं चल सका है। गोताखोरों की टीम उसकी तलाश कर रही है।

दोनों के परिजन पहुंचे मौके पर

घटना की जानकारी होने के बाद दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे। इस दौरान वह पुलिस और गोताखोरों से उनके बच्चों को बचाने की गुहार लगाते नजर आए। वहीं, समीर का शव निकाले जाने के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसके पिता ने कहा कि मैंने सोचा भी नहीं था कि ईद की खुशियां हमारे लिए मातम का सबब बन जाएगी। वहीं, ऐकलाख के परिवार के लोग भी रोते बिलखते नजर आए।

दूसरे की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से संबंधित थाने को इस बारे में सूचित किया गया था कि बंधा में दो लोग डूब गए हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया इसके साथ ही गोताखोरों की मदद से दोनों को तलाश में जुट गई। फिलहाल, एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं, दूसरे की तलाश की जा रही है।