
UP Police (फोटो सोर्स : Social Media, Whatsapp)
चंदौली: मिशन शक्ति के नाम पर महिलाओं को जागरूक करना है वाली चंदौली पुलिस की एक महिला पुलिसकर्मी बदतमीजी की शिकार हुई है। आरोप है कि ड्यूटी के दौरान वह अपने बच्चों को दूध पिला रही थी और इस दौरान उसने चादर ओढ़ रखा था। इसी बीच एक कांस्टेबल वहां पहुंचा और चादर खींचने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी सीसीटीएनएस कक्षा में चादर ओढ़ कर अपने बच्चों को दूध पिला रही थी। आरोप है कि इस दौरान बुधवार की देर रात क्वार्टर गार्ड की ड्यूटी खत्म कर सिपाही अमित कुमार सिंह वहां पहुंचा और उसने बच्चों को दूध पिला रही महिला पुलिसकर्मी के बदन से चादर खींचने की कोशिश की। इस घटना के बाद महिला पुलिसकर्मी ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी वहां से भाग निकला। इस मामले में महिला पुलिसकर्मी ने एसपी के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ है।
महिला पुलिसकर्मी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी ड्यूटी मिशन शक्ति केंद्र पर थी और बच्चे को भूख लगने के कारण वह रोने लगा। बच्चों को रोता देख वह उसे दूध पिलाने के लिए सीसीटीवी कक्ष में बने सीसीटीएनएस कक्ष में गई। महिला पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान कांस्टेबल अमित कुमार सिंह वहां पहुंचा और बदतमीजी करने लगा।
महिला पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया है कि इस दौरान शोर मचाने पर वह भाग गया। इसके बाद उसने इसकी शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से की है। सूत्रों की मानें तो घटना बुधवार की देर रात की है। इसके बाद गुरुवार के दिन सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई और आरोपी कांस्टेबल की पहचान हुई। कांस्टेबल की पहचान होने के बाद चंदौली थाने में उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामला पुलिस विभाग से जुड़ा होने के कारण पुलिस अधिकारी इस मामले में बोलने से बचते नजर आ रहे हैं। ऐसे में लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। मिशन शक्ति के नाम पर महिलाओं को जागरूक करने वाली पुलिसकर्मियों के साथ इस तरह का व्यवहार कहीं ना कहीं चंदौली पुलिस की कार्याप्रणाली को कटघरे में खड़ा करता है।
Published on:
20 Mar 2026 11:18 am
बड़ी खबरें
View Allचंदौली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
