
चलती ट्रेन में युवक की हत्या (Image: Patrika)
Murder in train:चंदौली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां वाराणसी रूट पर डीडीयू-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन (DDU-Tadighat Passenger Train) में एक युवक की गोली मारकर हत्या (Youth Shot Dead) कर दी गई। युवक की ट्रेन में हत्या (Murder in train) के बाद आरोपियों ने शव को नीचे फेंक दिया। इसके बाद आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए।
चलती ट्रेन के अंदर एक युवक की हत्या की वारदात सकलडीहा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर और दरियापुर गांव के बीच हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन में कुछ युवकों के बीच कहासुनी चल रही थी। अचानक गोली की तेज आवाज गूंजी और पूरा कोच चीख-पुकार से भर गया। इसके बाद पैसेंजर्स में भगदड़ मच गई।
ट्रेन में सवार यात्रियों के मुताबिक, हत्या करने वाले 2 बदमाश काफी देर से गाड़ी में बैठे थे। उन दोनों के पास पिट्ठू बैग थे। बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और उसे नीचे फेंक दिया। सकलडीहा स्टेशन से पहले ट्रेन की रफ्तार धीमी होते ही दोनों आरोपी ट्रेन से कूदकर फरार हो गए।
वारदात के बाद ट्रेन के यात्रियों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और GRP टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। CO सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा और CO जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया की शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा करके आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
चंदौली पुलिस ने अपने आधिकारिक 'X' अकाउंट पर लिखा- आज दिनांक 10/05/2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन जो PDDU नगर से चलकर ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन तक जाती है। इसमें एक व्यक्ति को गोली लग गई है। वह व्यक्ति ट्रेन से नीचे गिर पड़ा है।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर देखा गया तो रेलवे स्टेशन से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर रेल पटरियों के बीच में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया। इस सूचना पर GRP पीडीडीयू नगर के अधिकारीगण भी मौके पर आ गए। जीआरपी पीडीडीयू नगर तथा जिला पुलिस के द्वारा इस घटना की जांच करते हुए इस घटना के शीघ्र अनावरण का प्रयास किया जा रहा है।
चंदौली में ट्रेन के अंदर युवक की हत्या के बाद यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि चलती ट्रेन में गोली मारकर हत्या की घटना बेहद संवेदनशील है। सरकार को इस मामले पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
Updated on:
10 May 2026 06:19 pm
Published on:
10 May 2026 05:13 pm
बड़ी खबरें
View Allचंदौली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
