चंदौली

बसपा को तगड़ा झटका, अखिलेश को चुनौती देने वाला बाहुबली बीजेपी में शामिल करने की तैयारी

माफिया से माननीय बने बृजेश के भतीजे के खिलाफ लड़ चुका है चुनाव, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2017, 12:53 PM IST
Bahubali Vinit Singh
Bahubali Vinit Singh

वाराणसी/चंदौली. बीएसपी छोड़ कर जाने वाले नेताओं की भगदड़ थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में पूर्व सीएम अखिलेश यादव को पोस्टरवार के जरिए चुनौती देने वाले बाहुबली विनित सिंह ने अब बीजेपी में जाने की अटकले तेज हो गयी है। विनित सिंह ने सैयदराजा विधानसभा सीट से माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह के भतीजे सुशील सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जिसमे सुशील सिंह के खिलाफ उन्हें हार मिली थी।



बाहुबली पूर्व एमएलसी विनित सिंह यदि बीजेपी में चले जाते हैं तो पूर्वांचल में बसपा को तगड़ा झटका लगेगा। बसपा के पास पूर्वांचल में कोई ऐसा क्षत्रिय नेता नहीं बचेगा, जो सजातीय वोट बैंक को पार्टी के पक्ष में कर सके। बाहुबली विनित सिंह यूपी विधानसभा चुनाव के समय बहुत चर्चा में आ गये थे जब उन्होंने अपने फेसबुक पर एक पोस्टर पोस्ट किया था, जिसमे दिखाया गया था कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव भाग रहे हैं और बसपा का हाथी पूर्व सीएम को दौड़ा रहा है। पोस्टर में लिखा था कि आ रहा गज-राज। पोस्टर में पीछे की तरफ विनित सिंह व बसपा सुप्रीमो मायावती की फोटो भी लगी थी। विनित सिंह के फेसबुक पर पोस्टर पोस्ट करते हैं सियासी तुफान आ गया था और फिर सक्रिय हुई पुलिस ने विनित पर रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद विनित सिंह फरार हो गये थे। इसके बाद एक झारखंड के एक पुराने मामले में जमानत तोड़वा कर जेल चले गये थे और वही से सैयदराजा का चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार मिली थी। इसके बाद अब विनित सिंह के बीजेपी में जाने की अटकले लग रही है।

इस कारण हो रही बीजेपी में जाने की बाते
मिर्जापुर में बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह के पिता के निधन के चलते श्राद्ध का कार्यक्रम है, जिसमे सीएम योगी भी शामिल हो रहे हैं। यहां पर बाहुबली विनित सिंह भी पहुंचे हैं। चर्चा है कि बीजेपी में जाने की सारी तैयारी हो चुकी है बस सीएम योगी के मुहर की जरुरत है, जिसके लिए यह मुलाकात जरुरी है। इसी संभावित मुलाकात के चलते विनित सिंह के बीजेपी में शामिल होने की अटकले लगने लगी है। इस संदर्भ में जब विनित सिंह ने पूछा गया तो उन्होंने बीजेपी में जाने से इंकार किया है।


Published on:
Also Read
View All
कार के गियर बॉक्स के नीचे बनाया ‘तहखाना’, चंदौली पुलिस ने 2 को पकड़ा, 3.92 करोड़ का सोना बरामद

महानंदा एक्सप्रेस में पेंट्री कर्मियों की दबंगई, डीडीयू जंक्शन पर वेंडर को बंधक बनाकर पीटा, फेंका गर्म तेल

चंदौली पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को बिहार से दबोचा, अपहरण के मामले में कोर्ट ने भगोड़ा किया था घोषित, 11 साल से था फरार

चंदौली में आधी रात सड़क पर मची चीख-पुकार, बेकाबू कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

किराए के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद, बेहोशी की हालत में मिल पति, प्रेम विवाह के बाद चंदौली में बनाया था नया ठिकाना