चंदौली

ट्रक से पास लेने में असंतुलित होकर पलटी विक्रम, दर्जनों घायल

दो की हालत गंभीर, वाराणसी रेफर  
less than 1 minute read
Jun 26, 2018
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहुंचाया गया हॉस्पिटल
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहुंचाया गया हॉस्पिटल

चंदौली. जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र के डूही-सूही गांव के समीप मोड़ पर सोमवार को सामने से आ रही ट्रक से पास लेने के चक्कर में एक विक्रम गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। इस हादसे में लगभग दर्जनों लोग घायल हो गये। जिन्हें डायल 100 व अन्य लोगों की सहायता से स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां पर दो की स्थिति गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।


सूचना के मुताबिक सोमवार को सवारी गाड़ी विक्रम चंदौली से सवारी लेकर आ रही थी, अभी वह डूही-सूही मोड़ के पास पहुंची थी कि सामने से आ रहे ट्रक से पास लेने के चक्कर में वह असंतुलित होकर पलट गई, जिसमें राजू, यासिर, अफसाना, दानिश, रेहान, जुनैद, रिजवान, रीमा देवी, जूही, गोपाल संतशरण सिंह सहित दर्जनों लोग घायल हो गये। जिन्हें आनन-फानन में डालय 100, 108 एंबुलेंस व स्थानीय लोगों की मदद से जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया लाया गया। जहां डाक्टरों की टीम ने उनका ईलाज शुरू किया। वहीं यासिर निवासी मंगरौर व गोपाल संतशरण सिंह निवासी कटवा माफी की स्थिति गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

By- संतोष जायसवाल

Published on:
26 Jun 2018 08:28 pm
Also Read
View All
महानंदा एक्सप्रेस में पेंट्री कर्मियों की दबंगई, डीडीयू जंक्शन पर वेंडर को बंधक बनाकर पीटा, फेंका गर्म तेल

चंदौली पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को बिहार से दबोचा, अपहरण के मामले में कोर्ट ने भगोड़ा किया था घोषित, 11 साल से था फरार

चंदौली में आधी रात सड़क पर मची चीख-पुकार, बेकाबू कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

किराए के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद, बेहोशी की हालत में मिल पति, प्रेम विवाह के बाद चंदौली में बनाया था नया ठिकाना

Ganga Hilsa Fish: गंगा में 30 साल बाद लौटी हिलसा, बाजार में 2800 रुपये किलो तक भाव, चंदौली में मिलना क्यों है बड़ी खुशखबरी?