चंदौली

21 साल के युवक ने बृजेश सिंह के बाहुबली विधायक भतीजे से फोन पर कहा कि पैसे नहीं मिले तो राजनीतिक करियर बर्बाद कर दूंगा, मचा हड़कंप

एसटीएफ ने कोलकाता में अरोपी को पकड़ कर शुरू की पूछताछ, फेसबुक आईडी हैक करके ब्लैकमेलिंग करने का आरोप
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2018, 12:34 PM IST
Brijesh Singh and Sushil Singh
Brijesh Singh and Sushil Singh

चंदौली. माफिया से माननीय बने एमएलसी बृजेश सिंह के बाहुबली भतीजे व चंदौली कै सैयदराजा से बीजेपी विधायक सुशील सिंह को धमकी देने के प्रकरण से हड़कंप मच गया है। बीजेपी विधायक ने धमकी को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया तो उनकी फेसबुक आइडी हैक करके पैसा नहीं देने पर राजनीतिक करियर खराब करने की धमकी तक दी गयी। इसके बाद विधायक ने मामले की सारी जानकारी एसटीएफ को दी। एसटीएफ ने सक्रियता दिखाते हुए कोलकाता से धमकी देने वाले आरोपी को पकड़ कर पूछताछ शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी का कर्नाटक चुनाव जीतने के बड़े प्लान का खुलासा, संघ के सर्वे के बाद चुनाव प्रचार के लिए लगाये गये यह सांसद

बीजेपी के बाहुबली विधायक सुशील सिंह के पास २० अप्रैल को फोन आता है इस समय बीजेपी विधायक किसी काम से रायबरेली गये थे और वहां से वापस लौट रहे थे। फोन करने वाले ने बीजेपी विधायक से रुपये देने को कहा। इस पर बीजेपी विधायक ने उसे डांट दिया। इसके बाद बीजेपी विधायक की फेसबुक आईडी हैक कर ली गयी। फेसबुक पर आपत्तिजनक मैसेज डाल कर राजनीतिक करियर खराब करने की चेतावनी दी गयी। धमकी देने वाले ने बीजेपी विधायक के नम्बर पर फिर से फोन किया था। बीजेपी विधायक सुशील सिंह ने अपना फोन परिचित को दे दिया था दूसरी बार जब फोन आया तो विधायक के परिचित ने ही फोन उठाया था इस पर धमकी देने वाले ने कहा कि यदि पैसे नहीं मिलते हैं तो वह फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करके बीजेपी विधायक का करियर खत्म कर देगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाहुबली बीजेपी विधायक ने एसटीएफ को सारे प्रकरण की सूचना दी। एसटीएफ ने सबसे पहले मोबाइल नम्बर को सर्विलांस पर डाला तो फोन करने वाले की लोकेशन कोलकाता में मिली। इसके बाद कोलकाता गयी एसटीएफ की टीम ने धमकी देने वाले को पकड़ लिया है। चंदौली में इस प्रकरण को लेकर मुकदमा दर्ज हो चुका है। एसटीएफ ने कहना है कि धमकी देने वाला २१ साल का युवक है और पहले भी लोगों का इस तरह की धमकी दे चुका है। चंदौली में इस प्रकरण को लेकर मकदमा दर्ज हो चुका है। जांच के बाद और बाते सामने आयेगी।
यह भी पढ़े:-आसाराम के बाद इस बाबा को सजा देने की मांग, पीडि़ता ने DM को चेतावनी देते कहा कि नहीं हुआ गिरफ्तार तो दूंगी धरना

Published on:
Also Read
View All
कार के गियर बॉक्स के नीचे बनाया ‘तहखाना’, चंदौली पुलिस ने 2 को पकड़ा, 3.92 करोड़ का सोना बरामद

महानंदा एक्सप्रेस में पेंट्री कर्मियों की दबंगई, डीडीयू जंक्शन पर वेंडर को बंधक बनाकर पीटा, फेंका गर्म तेल

चंदौली पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को बिहार से दबोचा, अपहरण के मामले में कोर्ट ने भगोड़ा किया था घोषित, 11 साल से था फरार

चंदौली में आधी रात सड़क पर मची चीख-पुकार, बेकाबू कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

किराए के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद, बेहोशी की हालत में मिल पति, प्रेम विवाह के बाद चंदौली में बनाया था नया ठिकाना