चंदौली

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, मृतका के गले पर खरोंच, जबड़े पर चोट…चंदौली केस में सवालों के घेरे में यूपी पुलिस

यूपी के चंदौली जिले में पुलिस पर गैंगस्टर के आरोपी कन्हैया यादव की तलाश में एक युवती की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने खूब बवाल काटा। परिजनों ने थाना प्रभारी सैयदराजा पर मुकदमा दर्ज कराया है
2 min read
• •
Updated: 2 May 2022, 3:38 PM IST
Chandauli Police
Chandauli Police

यूपी के चंदौली जिले में पुलिस पर गैंगस्टर के आरोपी कन्हैया यादव की तलाश में एक युवती की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने खूब बवाल काटा। परिजनों ने थाना प्रभारी सैयदराजा पर मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि गैंगस्टर कन्हैया यादव के घर दबिश देने गई पुलिस को गैंगस्टर तो नहीं मिला, लेकिन पुलिस टीम के लौटने के बाद गैंगस्टर की बेटी की मौत हो गई। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। सिर्फ दो निशान पाए गए हैं। गले में खरोच और जबड़े पर चोट के निशान पाए गए हैं। उधर, गांववालों ने सड़क जाम कर दिया। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। गांववालों का आरोप है कि पुलिस की मारपीट से लड़की की जान गई है।

थाने के एसएचओ को किया सस्पेंड

मृतका की बहन गुंजा ने कहा कि पुलिस वाले आए तो दरवाजा बंद करने के लिए वह नीचे भागी। लेकिन तब तक पुलिस घर में घुस चुकी थी। पुलिस ने दोनों बहनों से मारपीट की और वापस चली गई। इसके बाद गुंजा ज़ब भागकर ऊपर के कमरे मे पहुंची तो उसकी बहन निशा कमरे में पंखे से लटकी हुई थी। उसका पैर जमीन से छू रहा था। गुंजा ने बताया कि उसने पुलिस वालों को रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। उधर, थाने के एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है।

सपा ने किया कटाक्ष

मामले में समाजवादी पार्टी ने यूपी पुलिस पर हमला बोला है।

सपा की ओर से कहा गया, 'ईश्वर के घर देर है अंधेर नहीं ,जिस पुलिस को असीमित अधिकार देकर योगी जी सरकारी गुंडागर्दी करवा रहे हैं एक दिन वही पुलिस भस्मासुर बनकर भाजपाइयों को भी नहीं बक्शेगी, लोकतंत्र में मर्यादा ,राजधर्म और शुचिता होती है ,लेकिन इस भाजपा शासनकाल में सब खत्म हो चुका है, अत्यंत निंदनीय!

Published on:
Also Read
View All
कार के गियर बॉक्स के नीचे बनाया ‘तहखाना’, चंदौली पुलिस ने 2 को पकड़ा, 3.92 करोड़ का सोना बरामद

महानंदा एक्सप्रेस में पेंट्री कर्मियों की दबंगई, डीडीयू जंक्शन पर वेंडर को बंधक बनाकर पीटा, फेंका गर्म तेल

चंदौली पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को बिहार से दबोचा, अपहरण के मामले में कोर्ट ने भगोड़ा किया था घोषित, 11 साल से था फरार

चंदौली में आधी रात सड़क पर मची चीख-पुकार, बेकाबू कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

किराए के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद, बेहोशी की हालत में मिल पति, प्रेम विवाह के बाद चंदौली में बनाया था नया ठिकाना