चंदौली

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपने पैतृक गांव चंदौली पहुंचे, देशवासियों को नव वर्ष की दी बधाई

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह देश वासियों और भारतीय सेना को नए साल की बधाई दी। वे अपने गांव चंदौली पहुंचे हैं।
less than 1 minute read
Dec 31, 2022
rajnath_singh.jpg

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज चंदौली जिले के अपने पैतृक गांव पहुंचे। राजनाथ सिंह के भाभी का आज तेरहवीं संस्कार का कार्यक्रम उनके गांव भभौरा में है। मीडिया से बात करते हुए राजनाथ सिंह ने नये साल पर देशवाशियो के साथ सेना के जवानों को बधाई दी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “देश की सेना का मनोबल बहुत ही ऊंचा है। देश की सीमाएं भी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। जब भी अवसर आया, हमारे देश की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया है। सेना की जितनी भी सराहना की जाए वह कम है।”

सीएम योगी और पीएम मोदी की तरीफ राजनाथ सिंह

दुनिया भर में तेजी से फैल रहे कोरोना पर राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह सजगता दिखाई है। इसके अलावा उन्होंने कुछ त्वरित फैसले किए हैं। उसके परिणाम स्वरूप जो वैश्विक स्तर के संगठन है वह भारत की भूमिका की सराहना कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारी उत्तर प्रदेश की सरकार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बहुत ही अच्छा काम कर रही है।

रक्षा क्षेत्र में भारत बन रहा है आत्मनिर्भर

राजनाथ सिंह ने कहा, “भारत रक्षा क्षेत्र में भी अब बहुत तेजी के साथ आत्मनिर्भर बन रहा है। हमारा डिफेंस का प्रोक्योरमेंट बजट है। उसमें अगर 68% की यदि खरीद होगी तो दुनिया के दूसरे देशों के बने हुए प्लेटफार्म, दूसरे देशों में बने गन वेपंस और फायर आर्म्स की जरूरत नहीं होगी। भारतियों के हाथों से बनाए गए सामग्रियों की खरीद होगी।”

Updated on:
31 Dec 2022 06:37 pm
Published on:
31 Dec 2022 06:26 pm
Also Read
View All
कार के गियर बॉक्स के नीचे बनाया ‘तहखाना’, चंदौली पुलिस ने 2 को पकड़ा, 3.92 करोड़ का सोना बरामद

महानंदा एक्सप्रेस में पेंट्री कर्मियों की दबंगई, डीडीयू जंक्शन पर वेंडर को बंधक बनाकर पीटा, फेंका गर्म तेल

चंदौली पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को बिहार से दबोचा, अपहरण के मामले में कोर्ट ने भगोड़ा किया था घोषित, 11 साल से था फरार

चंदौली में आधी रात सड़क पर मची चीख-पुकार, बेकाबू कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

किराए के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद, बेहोशी की हालत में मिल पति, प्रेम विवाह के बाद चंदौली में बनाया था नया ठिकाना