चंदौली

पेपर मिल में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स

2 min read
May 30, 2019
Paper Mill

चंदौली. यूपी के चंदौली जिले में स्थित गंगा पेपर मिल में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इसमें करोड़ों के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। फैक्ट्री के बगल में स्थित पराग डेयरी के फैक्ट्री के लोग जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां नहीं पहुंची तब तक पाइप के जरिये पानी डालकर आग बुझाने में जुट रहे। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौजूद हैं। सूचना पर चंदौली सीओ सहित पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गए। अभी भी आग बुझाने का कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें-

चंदौली जिले के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज एक की पेपर मिल में गुरुवार सुबह आग लगी। जब तक लोग कुछ समझते आग ने विकराल रूप ले लिया। मजदूरों की सूचना पर भेलूपुर से फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई हैं। आग से करोड़ों रुपये का सामान जल गया है।

औद्योगिक नगर फेज एक में सालों पुराना गंगा पेपर मिल है। जहां रात की शिफ्ट में सैकड़ों मजदूर इसमें काम कर रहे थे।

यह भी पढ़ें-

अचानक सुबह मिल के एक हिस्से में आग लग गई। मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग अपना विकराल ले चुकी थी।

BY- Santosh Jaiswal

Updated on:
30 May 2019 02:34 pm
Published on:
30 May 2019 11:09 am
Also Read
View All