चंदौली

बाइक से टक्कर के बाद ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर राख, तस्वीरें देखकर दहल जायेगा आपका दिल

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के पेट्रोल से ट्रैक्टर में आग लग गयी।
less than 1 minute read
Road accident in chandauli
चंदौली में सड़क हादसे के बाद ट्रैक्टर में लगी आग

चंदौली. नक्सल प्रभावित नौगढ़ तहसील क्षेत्र के सुरम्य राजदरी जल प्रपात पर घूमने के लिए बाइक से जा रहे दो लोगों की विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर से जमसोती गांव के पास टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के ईंधन से लगी आग से ट्रैक्टर जलकर खाक हो गया। बाइक पर सवार दोनों लोग चकिया थाना क्षेत्र के तिलौरी गांव के रहने वाले हैं।

घायल बाइक सवार पवन जायसवाल व त्रिलोकी मौर्या को चकिया में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां पर पवन की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार हिनौतघाट गांव के कोटेदार प्यारेलाल की ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर चालक रविवार को दोपहर मे उनके पैतृक गांव शिकारगंज के लिए जा रहा था, नौगढ चकिया मुख्य मार्ग पर जमसोती गांव से आगे जैसे ही मोड़ पर पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार पवन जायसवाल व त्रिलोकी मौर्या निवासी तिलौरी थाना चकिया ट्रैक्टर से आमने सामने टकरा गये जिसमे दोनों बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये।

टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि बाइक के पेट्रोल से ट्रैक्टर में आग लग गयी। धू धू कर जलती हुयी ट्रैक्टर को देख चालक बूल्लू कूद कर जान बचाया। बाइक सवार दोनो घायलों को राहगीरो के सहयोग से राजकीय उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चकिया पहुंचाया गया, जहां पर पवन की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

BY- SANTOSH JAISWAL

Published on:
09 Sept 2018 10:27 pm
Also Read
View All
महानंदा एक्सप्रेस में पेंट्री कर्मियों की दबंगई, डीडीयू जंक्शन पर वेंडर को बंधक बनाकर पीटा, फेंका गर्म तेल

चंदौली पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को बिहार से दबोचा, अपहरण के मामले में कोर्ट ने भगोड़ा किया था घोषित, 11 साल से था फरार

चंदौली में आधी रात सड़क पर मची चीख-पुकार, बेकाबू कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

किराए के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद, बेहोशी की हालत में मिल पति, प्रेम विवाह के बाद चंदौली में बनाया था नया ठिकाना

Ganga Hilsa Fish: गंगा में 30 साल बाद लौटी हिलसा, बाजार में 2800 रुपये किलो तक भाव, चंदौली में मिलना क्यों है बड़ी खुशखबरी?