चंदौली

ट्रांसपोर्ट आफिस पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, मची सनसनी

अलीनगर थाना क्षेत्र के कटरिया गांव के पास हाइवे किनारे स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय पर रविवार को बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी
less than 1 minute read
crime case
ट्रांसपोर्ट आफिस पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, मची सनसनी

चंदौली . अलीनगर थाना क्षेत्र के कटरिया गांव के पास हाइवे किनारे स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय पर रविवार को बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंचे सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

जफरपुर गांव निवासी दिलीप यादव का ट्रांसपोर्ट कटरिया गांव के पास हाइवे के किनारे है। रविवार को एक बाइक पर दो बदमाश ट्रांसपोर्ट के कार्यालय के पास आए। उन्होंने पड़ोस के ही जयप्रकाश पाल को बुलाकर एक पत्र देकर ट्रांसपोर्ट मालिक को देने को कहकर चले गए। भुक्तभोगी के अनुसार तत्पश्चात ट्रांसपोर्ट कार्यालय के सामने स्थित हाइवे ओवरब्रिज से दोनों ने कार्यालय पर फायर किया। इससे कार्यालय का शीशा टूट गया।

इसकी आवाज सुनकर दिलीप का भाई अनिल यादव आया। इसके सामने भी फायरिंग हुई। दोनों बदमाश वाराणसी की ओर भाग गए। सूचना पर सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल नारायण सिंह, मुगलसराय कोतवाल शिवानन्द मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे। जहां ट्रांसपोर्ट के मालिक, पड़ोसियों व कर्मचारियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गए। साथ ही सीओ ने ट्रांसपोर्ट कार्यालय पर दो पुलिस कर्मियों की तैनाती करने का निर्देश दिया।

Published on:
15 Apr 2018 08:17 pm
Also Read
View All
किराए के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद, बेहोशी की हालत में मिल पति, प्रेम विवाह के बाद चंदौली में बनाया था नया ठिकाना

Ganga Hilsa Fish: गंगा में 30 साल बाद लौटी हिलसा, बाजार में 2800 रुपये किलो तक भाव, चंदौली में मिलना क्यों है बड़ी खुशखबरी?

महज 800 रुपए के लिए चली गोली, चंदौली में युवक की हथेली छेदकर निकली, मोबाइल बनाने को लेकर था विवाद

चंदौली में इंटर कॉलेज के परिचारक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पेट्रोल डालकर आग लगाने के दौरान शिक्षकों ने पकड़ा, चार माह से रुका है वेतन

गौतस्करी करने वाला 25 हजार का इनामी शेरू चंदौली पुलिस की गोली से घायल, अपराध के बाद भाग जाता था बिहार, साथी भी अरेस्ट