चंदौली

Chandauli news: इंटर की छात्रा शोहदे से परेशान होकर पहुंची एसपी दरबार, कि कार्यवाई की मांग

चंदौली के मुग़लसराय इलाके की निवासी इंटर की छात्रा ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए छेड़खानी कर रहे युवक के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jun 2023, 7:51 AM IST
chn_02.jpg
कोतवाली मुग़लसराय, जनपद चंदौली

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी पथरा स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है। मुग़लसराय कोतवाली के वेस्टर्न बाजार निवासी प्रदीप अग्रहरी नामक युवक आए दिन छात्रा को परेशान करता है। बुधवार को छात्रा साईकिल से सामान लेने बाजार जा रही थी कि रास्ते में प्रदीप ने छात्रा को दबोच लिया। छात्रा के शोर मचाने पर उसे देख लेने की धमकी देते हुए छोड़ दिया। घटना की सूचना देने युवती अपने पिता के साथ मुग़लसराय कोतवाली पहुंची। तब पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर घर जाने के लिए बोला।

छात्रा का आरोप शोहदा दे रहा है बार बार धमकी


बुधवार को पीड़िता ने अपने पिता संग पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के यहां पहुंच न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने मुग़लसराय कोतवाली पुलिस से मिलने के लिए कहा। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को पीड़िता को कूड़ा बाजार पुलिस चौकी भेज दिया। जहां चौकी प्रभारी राजकुमार शुक्ला ने बकरीद त्योहार का हवाला देकर पीड़िता को फिर किसी दिन आने के लिए कहा। वहीं पीड़ित छात्रा के पिता का कहना है कि आरोपी युवक उनके परिवार को लगातार धमकियां दे रहा जा हैं। इस बाबत कूड़ा बाजार चौंकी इंचार्ज राजकुमार शुक्ल ने बताया कि मामले की जांच की जा रहीं हैं। छात्रा के परिजनों ने एसपी सी मामले में न्याय की गुहार लगाई है।

Published on:
Also Read
View All
कार के गियर बॉक्स के नीचे बनाया ‘तहखाना’, चंदौली पुलिस ने 2 को पकड़ा, 3.92 करोड़ का सोना बरामद

महानंदा एक्सप्रेस में पेंट्री कर्मियों की दबंगई, डीडीयू जंक्शन पर वेंडर को बंधक बनाकर पीटा, फेंका गर्म तेल

चंदौली पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को बिहार से दबोचा, अपहरण के मामले में कोर्ट ने भगोड़ा किया था घोषित, 11 साल से था फरार

चंदौली में आधी रात सड़क पर मची चीख-पुकार, बेकाबू कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

किराए के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद, बेहोशी की हालत में मिल पति, प्रेम विवाह के बाद चंदौली में बनाया था नया ठिकाना