चंदौली

चंदौली बवाल: पुलिस ने 19 छात्रों को किया गिरफ्तार, तनावपूर्ण माहौल में फोर्स तैनात

चंदौली बवाल: पुलिस ने 19 छात्रों को किया गिरफ्तार,
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Apr 2018, 4:18 PM IST
Police arrest 19 students after violence in Polytechnic girl death
चंदौली बवाल: पुलिस ने 19 छात्रों को किया गिरफ्तार, तनावपूर्ण माहौल में पुलिस फोर्स तैनात

चंदौली. जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कैली रोड पर गुरुवार को की शाम ट्रैक्टर से कुचलकर इंजीनियरिंग की छात्रा की मौत के बाद हुए बवाल और आगजनी के बाद गुरुवार की देर रात पुलिस ने 19 छात्रों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ वैधानिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक ने व्यापक पैमाने पर कचहरी और जिला अस्पताल सहित भीड़ भाड़ वाले इलाकों में पुलिस फोर्स को तैनात किया है। जिससे कोई अनहोनी घटना दोबारा ना घटित हो सके। वहीं एहतियातन पॉलिटेक्निक कॉलेज को आज बंद कर दिया गया है।

माहौल तनावपूर्ण लेकिन पुलिस के नियंत्रण में है। वहीं शुक्रवार कोर्ट खुलने के बाद जली हुई फाइलें व्यवस्थित की गयी और वकीलों न अपना बचा खुचा सामान व्यवस्थित किया। आपको बता दें, गुरुवार की शाम पॉलिटेक्निक फाइनल इयर की छात्रा की ट्रैक्टर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई थी। जिससे आक्रोशित नाराज छात्रों ने ट्रैक्टर सहित जिला जज के कोर्ट को आग के हवाले कर दिया था। लगभग दो घंटे तक पुलिस और छात्रों के बीच गुरिल्ला युद्ध चलता रहा था।

Published on:
Also Read
View All
कार के गियर बॉक्स के नीचे बनाया ‘तहखाना’, चंदौली पुलिस ने 2 को पकड़ा, 3.92 करोड़ का सोना बरामद

महानंदा एक्सप्रेस में पेंट्री कर्मियों की दबंगई, डीडीयू जंक्शन पर वेंडर को बंधक बनाकर पीटा, फेंका गर्म तेल

चंदौली पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को बिहार से दबोचा, अपहरण के मामले में कोर्ट ने भगोड़ा किया था घोषित, 11 साल से था फरार

चंदौली में आधी रात सड़क पर मची चीख-पुकार, बेकाबू कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

किराए के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद, बेहोशी की हालत में मिल पति, प्रेम विवाह के बाद चंदौली में बनाया था नया ठिकाना