चंदौली

बाइक चोर का नाम जानने के लिए युवक पहुंचा तांत्रिक बाबा के पास, फिर…

एक सप्ताह पहले हुई थी बाइक चोरी
2 min read
Jan 24, 2018
Tantrik
Tantrik

चंदौली. विज्ञान लाख तरक्की कर ले, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कई लोग अंधविश्वास में जी रहे हैं। बाबाओं और तांत्रिकों के चक्कर में फस कर कई बार कानून तक तोड़ देते है। ताजा मामला चंदौली के सैयदरज़ा थाना क्षेत्र अन्तर्गत गांधी नगर वार्ड नम्बर 6 का है। जहां मोटर साइकिल की चोरी के बाद तांत्रिक की नीशानदेही पर आलोक नाम के व्यक्ति ने अपने भाई के साथ मिल कर स्थानीय निवासी सतीश को बुरी तरह पीट दिया। पिटाई के बाद आलोक ने मामले की शिकाय पुलिस से की तो पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपितों को हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया और मामले की जंच शुरू कर दी।


मिली जानकिारी के अनुसार गांधी नगर वार्ड नं 6 निवासी आलोक की एक सप्ताह पूर्व बाइक चोरी हो गयी थी। जिसकी शिकाय आलोक ने पुलिस में दर्ज करा दी थी। लेकिन पुलिस बाइक चोरों को गिरफ्तार कर बाइक बरामद करती, इससे पहले ही युवक अपने स्तर से चोरों का पता लगाने के लिए तांत्रिक बाबा की मदद लेना उचित समझा। और कुछ लोगों के कहने पर गाजीपुर स्थित एक बाबा के यहां चोर का नाम खुलवाले पहुंच गया। बाबा ने उसी के वार्ड के सुधांशु का नाम निकाल दिया। इसके बाद गुस्से से तमतमाया आलोक अपने भाई अनूप के साथ सुधांशु के पास पहुंचा और बाइक के बारे में पूछने लगा तो उसने अनभिज्ञता जताई। यह सुनते ही दोनों भाई भड़क गए और सुधांशु की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । इसके बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को हवालात में डाल कर मामले की जंच शुरू कर दी। वहीं दूसरी और दोनों भाई हवालात में बाबा को याद कर उसे कोस रहे हैं।

Input- santosh Kumar

Published on:
24 Jan 2018 11:23 am
Also Read
View All
कार के गियर बॉक्स के नीचे बनाया ‘तहखाना’, चंदौली पुलिस ने 2 को पकड़ा, 3.92 करोड़ का सोना बरामद

महानंदा एक्सप्रेस में पेंट्री कर्मियों की दबंगई, डीडीयू जंक्शन पर वेंडर को बंधक बनाकर पीटा, फेंका गर्म तेल

चंदौली पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को बिहार से दबोचा, अपहरण के मामले में कोर्ट ने भगोड़ा किया था घोषित, 11 साल से था फरार

चंदौली में आधी रात सड़क पर मची चीख-पुकार, बेकाबू कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

किराए के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद, बेहोशी की हालत में मिल पति, प्रेम विवाह के बाद चंदौली में बनाया था नया ठिकाना