चंदौली

काली मंदिर का तोड़ बदमाशों ने आभूषण और नकद पैसों पर किया हाथ साफ

पुजारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका पर जांच पड़ताल किया

less than 1 minute read
Nov 04, 2018
Kali mandir

चंदौली. बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां गांव में बीती रात चोरो ने काली मंदिर का ताला तोड़कर घन्टा , आभूषण व नकदी चुरा ले गये। सुबह होने पर जब पुजारी मंदिर साफ करने गये तो आभूषण व नकदी गायब मिला। पुजारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका पर जांच पड़ताल किया ।


बता दें कि चहनियां स्थित गांव में काली मंदिर से बीती रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर काली मां की मूर्ति से चोरो ने चांदी का मुकुट, सोने का हार, सोने की नथिया, चार सोने की आंख, छः चांदी की आंख, सोने की बिस्किट , पीतल के घंटा और दान पेटी तोड़कर 5 हजार नकद चुरा ले गए । सुबह जब पुजारी मंदिर को धोने के लिए गये तो ताला टूटा देख दंग रह गये । उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब मौके पर पहुंचर जांच-पड़ताल की। लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

Published on:
04 Nov 2018 12:50 pm
Also Read
View All