चंदौली

ट्रकों से अवैध वसूली! चंदौली पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, एसोसिएशन ने DIG रेंज को लिखा पत्र

पूर्वांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने चंदौली के पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए डीआईजी रेंज वाराणसी को पत्र लिखा है। आरोप है कि ट्रैकों को रोककर पैसे के डिमांड की जाती है और नहीं देने पर ऑनलाइन चालान कर दिया जाता है...

2 min read
Mar 13, 2026

चंदौली जनपद के पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि ट्रकों को रोककर उनसे अवैध वसूली की जा रही है। इस घटना के बाद पूर्वांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने वाराणसी रेंज के डीआईजी को पत्र लिखा है और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि एक ट्रक चालक से ₹500 की डिमांड की गई और नहीं दिन दिए जाने पर ₹2000 का चालान कर दिया गया।

ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने डीआईजी को लिखा पत्र

जानकारी के मुताबिक, पूर्वांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने वाराणसी रेंज के डीआईजी को हाईवे पर ट्रकों से की जाने वाली अवैध वसूली को लेकर पत्र लिखा है। संगठन के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर UP 54D 0217 है, यह ट्रक एफसीआई का सामान लेने के लिए व्यासनगर जा रहा था और चालक से ₹500 के डिमांड की गई। चालक ने जब पैसा नहीं दिए तो ₹2000 का चालान कर दिया गया।

की गई ₹500 की डिमांड

प्रमोद ने आरोप लगाया है कि वाराणसी आने वाले रिंग रोड और नेशनल हाईवे पर यातायात पुलिस के लोग अक्सर पेट्रोलिंग करते हैं और इस दौरान कोई भी ट्रक आता दिखाई देता है उसे रोकते हैं और ₹500 की डिमांड करते हैं। आरोपों के मुताबिक, यदि पैसे दे दिए जाते हैं तो ट्रक को छोड़ दिया जाता है, अन्यथा यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा फोटो खींचकर ऑनलाइन चालान कर दिया जाता है।

ओवर लोड ट्रकों को नहीं रोकने का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया है कि हाईवे पर ना ही कोई नो एंट्री का साइन बोर्ड लगा है और ना ही ट्रक गलत दिशा में रहती हैं, फिर भी इस तरह के कार्य पुलिसकर्मियों द्वारा किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि हाईवे पर और रिंग रोड पर अक्सर ओवरलोड ट्रकें चलती हैं, उन ट्रकों को नहीं रोका जाता है और ना ही उन पर किसी तरह का चालान किया जाता है।

अधिकारियों को भेजी प्रति

प्रमोद का आरोप है कि उनका ट्रक सरकारी खाद्यान्न लोड करने के लिए व्यासनगर एफसीआई डिपो पर जा रहा था। इस दौरान शुक्रवार की सुबह लगभग 7:00 बजे ट्रक को रोका गया और चालक राजकुमार से 500 रुपए की डिमांड की गई। चालक ने देने से मना किया तो पुलिसकर्मियों ने सुबह 8:00 बजे के बाद उसका ₹2000 का ऑनलाइन चालान कर दिया। प्रमोद ने इसकी प्रति चंदौली के पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस महानिदेशक, जिलाधिकारी और वाराणसी रेंज के डीआईजी को भी भेजी है।

Published on:
13 Mar 2026 08:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर