चंदौली

चोरी करने की नीयत से घर में घुसे चोर, वहां किया ऐसा काम, कि घर की महिलाएं हैरान

चंदौली में चोरी करने घर में घुसे चोरों ने किया हैरान कर देने वाला काम।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Mar 2018, 9:06 PM IST
Balua Police Station Chandauli
बलुआ थाना चंदौली

चन्दौली. यूपी के चंदौली जिले में चोरों ने ऐसा कारनामा अंजाम दिया है जिसे सनकर हर कोई हैरान है। चोरों के इस कदम से पुलिस भी हैरत में है। परिजनों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हुआ यूं कि बलुआ थाना क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी राधेश्याम सिंह के घर से बिती रात चोरों ने धावा बोल दिया। घर के बाहर से छत पर पहुंचकर बारजे के सहारे साड़ी बांधकर कमरे में उतर गए। घर के कमरे की कुंडी खोलकर उसमें रखी आलमारी को घर के मेन दरवाजे से लेकर निकल गए।

लगभग पांच सौ मीटर सिवान में ले जाकर आलमारी को तोड़ डाला और उसमें रखे रुपये व जेवरात और कीमती साड़ियां आदि ले गए। बाद में जब बगल के कमरे में ही सो रही परिवार की एक महिला जगी और किसी आहट पर जाकर देखा तो दरवाजा खुला था। कमरे के अंदर से अलमारी गायब देख वह सन्न रह गयी। महिलाओं ने तुरंत 100 नम्बर पर फोन कर इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस वाले रात में पहुंचे और सूचना लेकर वापस चले गए। सबह लोग जब सिवान गए तो वहां अलमारी टूटी हई पड़ी देखी। परिजनों का दावा है कि चोर 25 हजार रुपये नगदी व सोने के दो जोड़ी कंगन, सोने की एक चेन, सोने की तीन अंगूठियां, एक-एक सोने का झुमका,लाकेट,बाली के साथ ही चांदी की दो जोड़ी पायल और कीमती साड़ियां समेत सामान चोर ले गए।

By Santosh Kumar

Published on:
Also Read
View All
कार के गियर बॉक्स के नीचे बनाया ‘तहखाना’, चंदौली पुलिस ने 2 को पकड़ा, 3.92 करोड़ का सोना बरामद

महानंदा एक्सप्रेस में पेंट्री कर्मियों की दबंगई, डीडीयू जंक्शन पर वेंडर को बंधक बनाकर पीटा, फेंका गर्म तेल

चंदौली पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को बिहार से दबोचा, अपहरण के मामले में कोर्ट ने भगोड़ा किया था घोषित, 11 साल से था फरार

चंदौली में आधी रात सड़क पर मची चीख-पुकार, बेकाबू कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

किराए के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद, बेहोशी की हालत में मिल पति, प्रेम विवाह के बाद चंदौली में बनाया था नया ठिकाना