चंदौली

Chandauli news: टमाटर और हरी मिर्च ने लगाई सेंचुरी तो अदरख ने भी जड़ा तिहरा शतक, आम आदमी का गड़बड़ाया बजट

चंदौली में हरी सब्जियों के दाम में बेतहाशा वृद्धि के कारन अब आम आदमी के किचन से हरी सब्जियां दूर होने लगी है। इसका प्रमुख कारन एक सप्ताह पहले तक पड़ी भीषण गर्मी को बताया जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2023, 3:01 PM IST
chn_02_1.jpg
पीडीडीयू नगर में सब्जी की दूकान

जिले में मौसम के करवट लेने के साथ ही अब आम आदमी को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। जिसका असर सीधे आम आदमी के किचन तक पहुंच गया है। इस कारन सेहत और स्वाद का तड़का गड़बड़ा गया है। गृहणियों के लिए किचेन का बजट बनाना मुश्किल हो गया है। हरी सब्जियों के बढ़ते दाम ने लोगों की जेब पर और बजट पर काफी असर डाला है। जून महीने की समाप्ति से पहले टमाटर ने जहां अपनी आंखे लाल की है। वहीं हरी मिर्च और अन्य हरी सब्जियां के दाम आसमान की ओर हैं।

टमाटर और हरी मिर्च ने लगाई सेंचुरी, अदरख ने जड़ा तिहरा शतक


जिले में एक सप्ताह पूर्व जहां नेनुआ, करैला, बोड़ा, बैगन, कद्दू और भिंडी 30 से 40 रूपये किलो तक मिल रहे थे। अब इन सब्जियों के दाम 70 से 80 रूपये किलो हो गए है। जबकि टमाटर 40 रूपये किलो से बढ़कर आज 120 रूपये किलो तक पहुंच गया है। हरी मिर्च भी 100 के पार चला गया है। लौकी 50 रूपये किलो तो कद्दू 60 रूपये किलो, बैगन 80 रूपये किलो, करेला 80 रूपये किलो, बोड़ा 80 रूपये किलो बाजार में बिक रहा है। सब्जियों के दाम में अचानक हुई बेतहाशा वृद्धि से आम लोग परेशान हो गए है। सबसे हैरान अदरख ने किया जो आज 320 रूपये किलो बिक रहा है।

हरी सब्जियों के बेतहाशा दाम बढ़ने से गड़बड़ाया आम आदमी का बजट


पं दीनदयाल उपाध्याय नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में सब्जियों के दामों ने अचानक आसमान छू लिया है। बारिश के बाद से हरी सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे है। 20 दिन पहले जिन सब्जियों के दाम आधे से भी कम थे। अब उनके दाम आसमान छू रहे है। वहीं बताया जा रहा है कि बारिश होने के पहले गर्मी के मौसम में आने वाली सब्जिया भीषण गर्मी पड़ने के कारन खेतो में ख़राब हो गयी थी। इस कारन मंडी में अब हरी सब्जियां काम आ रही है। जबकि खपत लगातार बढ़ रहा है। इस कारन हरी सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे है।

Published on:
Also Read
View All
कार के गियर बॉक्स के नीचे बनाया ‘तहखाना’, चंदौली पुलिस ने 2 को पकड़ा, 3.92 करोड़ का सोना बरामद

महानंदा एक्सप्रेस में पेंट्री कर्मियों की दबंगई, डीडीयू जंक्शन पर वेंडर को बंधक बनाकर पीटा, फेंका गर्म तेल

चंदौली पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को बिहार से दबोचा, अपहरण के मामले में कोर्ट ने भगोड़ा किया था घोषित, 11 साल से था फरार

चंदौली में आधी रात सड़क पर मची चीख-पुकार, बेकाबू कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

किराए के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद, बेहोशी की हालत में मिल पति, प्रेम विवाह के बाद चंदौली में बनाया था नया ठिकाना