चंदौली

चलती ट्रेन में बुजुर्ग से रूपये छिनने वाला टीटीई निलंबित, वीडियो तेजी से हुआ था वायरल

इस वीडियो को लोगों ने रेल मिनिस्ट्री के ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट किया है ।
less than 1 minute read
TTE Video
टीटीई वीडियो

चंदौली. चलती ट्रेन में एक बुजुर्ग से रुपये लेने का एक टीटीई का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया। मामले में मंडल रेल प्रबंधक मुगलसराय ने आरोपी टीटीई को निलंबित कर दिया है और जांच के लिए टीम गठित कर दी है ।

दरअसल गुरूवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे एक टीटीई जिसका नाम विनय सिंह है बुजुर्ग से जबरन रुपये छीन रहा है । इस वीडियो को लोगों ने रेल मिनिस्ट्री के ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट किया है । जिसके बाद से ये वीडियो काफी ट्रोल हो रहा ह । आरोपी टीटीई(चल टिकट निरीक्षक) विनय सिंह मुग़लसराय रेल डिवीजन के दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर तैनात है, जिसकी डयूटी चलती ट्रेनों में लगाई जाती है।

वीडियो सामने आने के बाद मुग़लसराय रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने आरोपी टीटीई को निलंबित कर दिया है । साथ ही मामले की जांच के लिए एक टीम गठित कर दिया । जांच रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी ।

BY- SANTOSH JAISWAL

Published on:
25 Jul 2019 10:13 pm
Also Read
View All
कार के गियर बॉक्स के नीचे बनाया ‘तहखाना’, चंदौली पुलिस ने 2 को पकड़ा, 3.92 करोड़ का सोना बरामद

महानंदा एक्सप्रेस में पेंट्री कर्मियों की दबंगई, डीडीयू जंक्शन पर वेंडर को बंधक बनाकर पीटा, फेंका गर्म तेल

चंदौली पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को बिहार से दबोचा, अपहरण के मामले में कोर्ट ने भगोड़ा किया था घोषित, 11 साल से था फरार

चंदौली में आधी रात सड़क पर मची चीख-पुकार, बेकाबू कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

किराए के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद, बेहोशी की हालत में मिल पति, प्रेम विवाह के बाद चंदौली में बनाया था नया ठिकाना