चंदौली

आकाशीय बिजली से दो की मौत, तीन गंभीर रूप से झुलसे, मचा हड़कंप

पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
less than 1 minute read
Jun 08, 2018
मौके पर जमा लोगों की भीड़
मौके पर जमा लोगों की भीड़

चंदौली. धीना थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में शुक्रवार की दोपहर मनोज कनौजिया 34 वर्ष, दीपक कनौजिया 17 वर्ष की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं बृजेश 10 वर्ष, विशाल 16 वर्ष आदित्य 12 वर्ष गंभीर रूप से झुलस गए।

बता दें कि मनोज कनौजिया अपने घर के पूरब दिशा में धान की नर्सरी डालने के लिए खेत में नाक से पानी भरने का काम कर रहे थे। उसी दौरान तेज हवा के साथ हई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में मनोज कनौजिया और पड़ोस में ही मौजूद साथी दीपक आ गया। वहीं बगीचे में विशाल ब्रजेश और आदित्य भी मौजूद थे, यह भी बिजली की चपेट में आ गए।

बिजली की चपेट में आने के बाद ग्रामीणों ने दौड़कर गंभीर रूप से झुलसे व मनोज कनौजिया सहित दीपक को निजी वाहन मिला दे धानापुर चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर सुनते ही हिनौता गांव में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची धीना पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से क्षेत्र के हिनौता के पास के गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वही मनोज की पत्नी संगीता का रो- रोकर बुराहाल है साथ ही मृतक मनोज के दरवाजे संवेदना व्यक्त करने के लिए काफी लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर राजस्व निरीक्षक कमालपुर रामजराम क्षेत्रीय लेखपाल सुनील सिंह यादव मौके पर पहुंचकर घटना की विस्तृत जानकारी ली और जिला प्रशासन को अवगत कराया।

Published on:
08 Jun 2018 06:53 pm
Also Read
View All
किराए के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद, बेहोशी की हालत में मिल पति, प्रेम विवाह के बाद चंदौली में बनाया था नया ठिकाना

Ganga Hilsa Fish: गंगा में 30 साल बाद लौटी हिलसा, बाजार में 2800 रुपये किलो तक भाव, चंदौली में मिलना क्यों है बड़ी खुशखबरी?

महज 800 रुपए के लिए चली गोली, चंदौली में युवक की हथेली छेदकर निकली, मोबाइल बनाने को लेकर था विवाद

चंदौली में इंटर कॉलेज के परिचारक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पेट्रोल डालकर आग लगाने के दौरान शिक्षकों ने पकड़ा, चार माह से रुका है वेतन

गौतस्करी करने वाला 25 हजार का इनामी शेरू चंदौली पुलिस की गोली से घायल, अपराध के बाद भाग जाता था बिहार, साथी भी अरेस्ट