चंदौली

जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 12 लोग घायल

दो लोगों की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें BHU रेफर कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jul 2018, 9:51 PM IST
clash in land dispute
जमीन विवाद में संघर्ष

चंदौली. अलीनगर थाना क्षेत्र के लाखापुर गांव में पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पट्टीदारों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें दोनों पक्ष से 12 लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान दो लोगों की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें BHU रेफर कर दिया है।

पूरा मामला पुश्तैनी जमीन के बगल में मौजूद बंजर जमीन को कब्जा करने का है, जिसे पुश्तैनी जमीन के बंटवारे के दौरान बांटा नहीं गया था, जिस पर एक पक्ष दीवाल देकर कब्जा कर रहा था। दूसरा पक्ष आकर उन्हें रोकने लगा कि जब तक बंटवारा नहीं होगा तब तक किसी की दीवाल जमीन पर नहीं दी जाएगी।

काम को रोकने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, कहासुनी इतना अधिक हो गई कि दोनों पक्ष एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए और मौके पर ही रखे फावड़े और रॉड एवं लाठी डंडे से एक दूसरे पर टूट पड़े, जिसमे महिलाओं बुजुर्गों समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए।

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दो घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया | दोनों पक्षों की तहरीर के अनुसार पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

BY- SANTOSH JAISWAL

Published on:
Also Read
View All
कार के गियर बॉक्स के नीचे बनाया ‘तहखाना’, चंदौली पुलिस ने 2 को पकड़ा, 3.92 करोड़ का सोना बरामद

महानंदा एक्सप्रेस में पेंट्री कर्मियों की दबंगई, डीडीयू जंक्शन पर वेंडर को बंधक बनाकर पीटा, फेंका गर्म तेल

चंदौली पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को बिहार से दबोचा, अपहरण के मामले में कोर्ट ने भगोड़ा किया था घोषित, 11 साल से था फरार

चंदौली में आधी रात सड़क पर मची चीख-पुकार, बेकाबू कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

किराए के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद, बेहोशी की हालत में मिल पति, प्रेम विवाह के बाद चंदौली में बनाया था नया ठिकाना