आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

मौसम की पहली बारिश ही लेकर आई मौत
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jun 2016, 7:05 PM IST
death
death
चंदौली. सोमवार को जनपद में मौसम ने करवट ली जिससे लोगों को भयंकर गर्मी से राहत तो मिली पर आकाशीय बिजली लगने से जनपद के चहनिया ब्लाक के पखनोपुर गांव मे एक युवक की मौत हो गयी। युवक साइकिल बना कर अपना परिवार चलाता था। अचानक हुई इस हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बता दे की सोमवार की दोपहर से मौसम सुहाना हुआ था इस दौरान इंद्र देव गरजे तो खूब पर बारिश नाम मात्र की हुई। फिर भी लोगों को गर्मी से निजात मिल गई। पर जनपद के चहनिया क्षेत्र में आकाशीय बिजली लगने से एक युवक की मौत हो गयी। हर रोज की भांति सोमवार को अपने दुकान के बाहर काम कर रहा था। इस दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और लगातार बादल गरजने लगे। मौसम बिगड़ता देख छोटे अपने दुकान के अंदर चला गया जहां वो आकाशीय बिजली के चपेट में आ गया और जमीन पर गिर कर तड़पने लगा। आस-पास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जानकारी लिया तथा शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।
Published on: