चंदौली

Chandauli news: चलती कार में युवक कर रहे थे स्टंट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा दोनों कारो का चालान

चंदौली के गौड़िहार इलाके में मुग़लसराय-चकिया मार्ग पर बारिश के दौरान सड़क पर चल रही दो कारो में स्टंट कर रहे युवको का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2023, 10:59 PM IST
chn_02_3.jpg
,,,,चलती कार में स्टंट करते युवक

जनपद में लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट होने से मौसम सुहाना हो। रुक रुक कर हो रही बारिश से पहाड़ो में हरिआली दिखने लगी है और पहाड़ी झरनो से पानी भी गिरने लगा है। बदलते मौसम के कारन जिले के पहाड़ी क्षेत्र में सैलानी भी आने लगे है। बारिश और सुहाने मौसम के बीच जान जोखिम में डालकर युवकों की मस्ती और स्टंट भी सामने आने लगा है। ऐसा ही एक मामला सामने तब आया जब कुछ युवकों द्वारा चलती कार में स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

चलती कार में जान जोखिम में डालकर स्टंट कर रहे युवको वीडियो हुआ वायरल


जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर में बारिश की हलकी फुहार के बिच कुछ युवक UP 70 सीरीज की दो कारों से मुग़लसराय चकिया मार्ग से होते हुए पर्यटक स्थल राजदरी देवदरी जा रहे थे। युवक मस्ती के मूड में थे और गौड़िहार इलाके से गुजरते समय चलती कार में दरवाजे से बाहर निकलकर स्टंट करने लगे। ये नजारा देख दोनों कारो के पीछे चल रहे कार सवारों ने युवको के स्टंट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। तेज़ रफ़्तार चलती कार में युवक जिस प्रकार मस्ती कर रहे थे वो अपने आप में काफी खतरनाक था। वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल होने लगा।

पुलिस ने दोनों कारों का किया 12-12 हजार का चालान


चलती कार पर युवकों द्वारा स्टंट करने का वीडियो सामने आने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गयी। वायरल वीडियो के संबंध में जब जानकारी चकिया कोतवाली को मिली तो उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हरकत में आई चकिया कोतवाली पुलिस ने दोनों चार पहिया वाहनों पर 12-12 हजार का ऑनलाइन चालान कर दिया। चंदौली पुलिस मीडिया सेल द्वारा मामले में कार्यवाई की जानकारी दी गयी। साथ ही ये अपील की गयी की इस प्रकार जान जोखिम में डालकर स्टंट ना करें। अन्यथा चंदौली पुलिस कड़ी कानूनी कार्यवाई करेगी।

Published on:
Also Read
View All
कार के गियर बॉक्स के नीचे बनाया ‘तहखाना’, चंदौली पुलिस ने 2 को पकड़ा, 3.92 करोड़ का सोना बरामद

महानंदा एक्सप्रेस में पेंट्री कर्मियों की दबंगई, डीडीयू जंक्शन पर वेंडर को बंधक बनाकर पीटा, फेंका गर्म तेल

चंदौली पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को बिहार से दबोचा, अपहरण के मामले में कोर्ट ने भगोड़ा किया था घोषित, 11 साल से था फरार

चंदौली में आधी रात सड़क पर मची चीख-पुकार, बेकाबू कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

किराए के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद, बेहोशी की हालत में मिल पति, प्रेम विवाह के बाद चंदौली में बनाया था नया ठिकाना