चण्डीगढ़ हरियाणा

हरियाणा में पार्टी के संगठन को फिर से खड़ा करने की कवायद, चंडीगढ पहुंचे राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी हरियाणा में पार्टी के 'संगठन सृजन अभियान' के लिए चंडीगढ़ पहुंचे। करीब आठ महीने पहले विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित हार के बाद से ही हरियाणा में पार्टी के संगठन को फिर से खड़ा करने की बात चल रही हैं और गांधी इसी सिलसिले में हरियाणा आये हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jun 2025, 7:19 PM IST
rahul gandhi haryana

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी हरियाणा में पार्टी के 'संगठन सृजन अभियान' के लिए चंडीगढ़ पहुंचे। हवाई अड्डे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा समेत वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। बाद में गांधी के काँग्रेस कार्यालय में हरियाणा प्रदेश काँग्रेस समिति के नेताओं के साथ बैठक की।

विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना

करीब आठ महीने पहले विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित हार के बाद से ही हरियाणा में पार्टी के संगठन को फिर से खड़ा करने की बात चल रही हैं और गांधी इसी सिलसिले में हरियाणा आये हैं। अलावा इसके, काँग्रेस विधायक दल नेता यानी हरियाणा विधानसभा में नेता विपक्ष चुने जाने की भी संभावना है। पार्टी ने इस संदर्भ में जो पर्यवेक्षकों की समिति बनाई थी, वह अपनी रिपोर्ट आला कमान को सौंप चुकी है। संगठन निर्माण को लेकर भी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गयी है, जिनमें पूर्व विधायक और पूर्व सांसद शामिल हैं।

संगठन को लेकर गंभीर नेताओं को रहना होगा गंभीर

इस बीच, काँग्रेस महासचिव और सिरसा सीट से सांसद कुमारी सैलजा ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि सभी चाहते हैं कि संगठन बने, इस मामले को राहुल गांधी गंभीरता से ले रहे है, ऐसे में नेताओं को भी इसे गंभीरता से लेना होगा।

Updated on:
4 Jun 2025, 7:19 PM IST
Published on: