चंडीगढ़ पंजाब

चंडीगढ में 15 दिसम्बर से शुरू होगा पांच दिन चलने वाला एनआरआई सम्मेलन

चंडीगढ में सम्मेलन के उदघाटन के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज,पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह,हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को आमंत्रित किया गया है...
2 min read
• •
Updated: 31 Aug 2018, 2:20 PM IST
patrika news
patrika news

(चंडीगढ): एनआरआई संगठन इण्डस कनाडा फाउंडेशन हरियाणा और पंजाब के शहरों में पांच दिन की एनआरआई सम्मेलन आयोजित करेगा। इस सम्मेलन का उदघाटन 15 दिसम्बर को चंडीगढ में किया जाएगा। सम्मेलन 19 दिसम्बर तक चलेगा और इस दौरान हरियाणा और पंजाब के शहरों में ननकाना साहिब हाॅकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट में पाकिस्तान के पंजाब की टीम पाकिस्तान पंजाब इलेवन और भारत के पंजाब की टीम भारत पंजाब इलेवन के बीच हाॅकी मुकाबले होंगे।

इंडस कनाडा फाउंडेशन के चेयरमेंन गुरिंदर सोढी और प्रेसीडेंट विक्रम बाजवा ने गुरूवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह एनआरआई सम्मेलन गुरू नानकदेव की 550 वीं जयंती के अवसर को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 15 दिसम्बर को सम्मेलन का उदघाटन चंडीगढ में किया जाएगा। ननकाना साहिब हाॅकी टूर्नामेंट हरियाणा के शाहाबाद और पंजाब के लुधियाना,जालंधर और अमृतसर शहर में आयोजित किए जाएंगे।


उन्होंने बताया कि चंडीगढ में सम्मेलन के उदघाटन के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज,पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह,हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में करीब दो हजार एनआरआई शामिल होंगे।


उन्होंने बताया कि सम्मेलन का समापन समारोह 19 दिसम्बर को अमृतसर में आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह में मुख्यमंत्री केन्द्रीय सूचना और प्रसारण व खेल मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर हाॅकी टूर्नामेंट के खिलाडियों को पुरस्कार प्रदान करेंगे। सोढी और बाजवा ने मांग की कि साल के चार महीने के लिए भारत के पंजाब स्थित डेरा बाबा नानक से पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब के बीच काॅरिडोर खोला जाना चाहिए। इससे दोनो देशों के समबन्धों में सुधार होगा।


उन्होंने कहा कि अमेरिका की यूनिवर्सिटी में गुरूनानक पीठों की स्थापना की जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका के सैन फ्रांसिस्कों,शिकागो,न्यू याॅर्क,टोरन्टो,वैंकूवर और ब्रिटेन के लंदन स्थित यूनिवर्सिटी में गुरूनानक पीठ की स्थापना की जाए। उन्होंने कहा कि न्यूयाॅर्क में आगामी 28 सितम्बर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन के उदघाटन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करतारपुर काॅरिडोर खोलने का मुद्दा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के समक्ष उठाएं। उन्होंने पंजाब में एनआरआई कमीशन के गठन की मांग भी की। उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से गुरूनानक जयंती समारोह के लिए भारतीयों के लिए धर्मार्थ वीसा की व्यवस्था करने की भी मांग की।

Published on:
Also Read
View All
हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

बेटे की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप! परविंदर झोटा के पिता बोले- जब तक दोषी जेल नहीं जाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे

पंजाब में राहुल-खरगे की रैली पर BJP का पलटवार, बोली- पहले अपने नेताओं से पूछें, नशे पर लगाम कैसे लगेगी

Punjab Election 2027: राहुल गांधी की रैली से पहले कांग्रेस ने AAP सरकार पर साधा निशाना, कहा- हर मोर्चे पर विफल रही मान सरकार

Punjab Election 2027: AAP के 3 विधायकों की BJP में एंट्री से अकाली गठबंधन का गणित बिगड़ा, सीटों पर फंस गया पेंच