10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब विधानसभा मानसून सत्र 2018: करतारपुर काॅरिडोर खुलवाने के लिए सदन में सर्वसम्मति से पारित हुआ प्रस्ताव

सदस्यों की राय थी कि काॅरिडोर खुलने से लाखों भारतीय श्रद्धालु ऐतिहासिक करतारपुर गुरू़द्वारे में श्रद्धा व्यक्त करने पहुंच सकेंगे...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंडीगढ़ पंजाब

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 28 Aug 2018, 5:33 PM IST

punjab assembly

punjab assembly

(चंडीगढ): गुरूनानक देव की 550 वीं जयंती पर करतारपुर काॅरिडोर खुलवाने के लिए पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया है। प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजकर अनुरोध किया जाएगा कि पाकिस्तान को काॅरिडोर खोलने के लिए सहमत करने के प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह द्वारा पेश किए प्रस्ताव को सभी सदस्यों ने दलगत सीमाओं से बाहर आकर समर्थन दिया। सदस्यों की राय थी कि काॅरिडोर खुलने से लाखों भारतीय श्रद्धालु ऐतिहासिक करतारपुर गुरू़द्वारे में श्रद्धा व्यक्त करने पहुंच सकेंगे।

पहले सिख गुरू गुरूनानक देव ने अपने जीवन के अंतिम वर्ष गुरूद्वारा करतारपुर साहिब में बिताए थे। यह गुरूद्वारा पाकिस्तान में स्थित है। गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक से यह साफ दिखाई देता है। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पेश करते हुए बताया कि वे इससे पहले विदेशमंत्री सुषमा स्वराज को करतारपुर काॅरिडोर खोलने का मुद्दा पाकिस्तान के विदेश मंत्री के समक्ष उठाने के लिए पत्र लिख चुके है। पंजाब सरकार ने भारत सरकार से समय-समय पर यह मुद्दा पाकिस्तान के समक्ष उठाने के लिए अनुरोध किया है।


बता दें कि इस समय पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। मंगलवार को सत्र का तीसरा दिन था। अक्टूबर 2015 में फरीदकोट जिले के कोटकपुरा में प्रदर्शन करते सिखों पर पुलिस फायरिंग पर आई जस्टिस-रिटायर्ड रणजीत सिंह कमीशन की पूरक रिपोर्ट पर चर्चा के साथ अन्य मुद्यों पर भी बात हुई। इस पूरक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि 2015 के घटनाक्रम की जानकारी तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को थी। इधर सदन में आम आदमी पार्टी के विरोध के बाद सिख विरोधी दंगों के अभियुक्तों के नाम भी सामने आ गए।


यह भी पढे: पंजाब विधानसभा मानसून सत्र live:सिख विरोधी दंगों के अभियुक्तों के नाम आम आदमी पार्टी के दवाब में बहाल करवाए

यह भी पढे: रिपोर्ट में हुआ खुलासा,पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को कोटकपुरा में सिखों पर फायरिंग की थी जानकारी