चेन्नई.पोंगल उत्सव के अवसर पर राज्य के परिवहन मंत्री एस. एस. शिवशंकर ने घोषणा की कि 9 से 14 जनवरी तक तमिलनाडु में 10,245 विशेष बसें चलाई जाएंगी। नियमित 12,552 बसों के साथ मिलाकर कुल 34,087 बसें यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित होंगी। मंत्री ने सचिवालय में पत्रकारों को बताया कि लगभग 11.35 लाख […]
चेन्नई.पोंगल उत्सव के अवसर पर राज्य के परिवहन मंत्री एस. एस. शिवशंकर ने घोषणा की कि 9 से 14 जनवरी तक तमिलनाडु में 10,245 विशेष बसें चलाई जाएंगी। नियमित 12,552 बसों के साथ मिलाकर कुल 34,087 बसें यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित होंगी। मंत्री ने सचिवालय में पत्रकारों को बताया कि लगभग 11.35 लाख यात्री चेन्नई से अपने गृह नगरों की ओर प्रस्थान करेंगे। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए वाहन चालकों को ईस्ट कोस्ट रोड (ईसीआर) एवं ओल्ड महाबलीपुरम रोड (ओएमआर) मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है। यात्रियों की सहायता के लिए 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई ओम्नी बस अतिरिक्त किराया वसूलती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। पर्व के बाद चेन्नई लौटने वाले यात्रियों के लिए 6,820 विशेष बसें एवं 2,092 दैनिक सेवाएं अतिरिक्त रूप से चलाई जाएंगी। इस प्रकार वापसी के समय कुल 21,635 बसें संचालित होंगी।
तिथि अनुसार विशेष बसों का विवरण
तिथि अनुसार विशेष बसों का विवरण इस प्रकार है। 9 जनवरी को 1,050, 10 जनवरी को 1,030, 11 जनवरी को 255, 12 जनवरी को 2,200, 13 जनवरी को 2,790 एवं 14 जनवरी को 2,920 बसें चलाई जाएंगी। मंत्री ने कहा कि पोंगल पर्व की दृष्टि से विशेष बस सेवाएं 9 जनवरी से प्रारंभ होंगी।